
टेक कंपनी सैमसंग ने पिछले कुछ महीनों में हर बजट रेंज में अपने स्माटफोन पेश किए हैं जो बाजार में सफल साबित हुए हैं। गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के साथ ही सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ और गैलेक्सी एम सीरीज़ इंडिया में हिट बनी है। शानदार स्मार्टफोंस पेश करने के बाद अब सैमसंग जल्द ही एक नया टैबलेट डिवाईस भी लॉन्च करने की तैयारी में है। एक ताजा लीक में सैमसंग के आगामी टैबलेट गैलेक्सी व्यू 2 की फोटो सामने आई है जिसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस टैबलेट डिवाईस को बाजार में उतार देगी।
सैममोबाईल वेबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Samsung Galaxy View 2 की फोटोज़ को शेयर किया है। इस फोटोज़ में गैलेक्सी व्यू 2 को फ्रंट व बैक पैनल के साथ ही साईड एंगल से भी दिखाया गया है। आपको बता दें कि Galaxy View 2 तीन साल पहले लॉन्च हुए Galaxy View टैबलेट का ही नया वर्ज़न है। सामने आई फोटोज़ से पता चला है कि गैलेक्सी व्यू 2 को कंपनी द्वारा अटेच्ड स्टेंड के साथ लॉन्च किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 लुक
Galaxy View 2 की खास बात यही होगी कि इस टैबलेट डिवाईस के साथ स्टेंड भी जुड़ा होगा। यह स्टेंड टैबलेट उपरी किनारे से अटैच होगा जो नीचे की तरह मुड़ेगा। इस स्टेंड के जरिये टैबलेट को वीडियोज़ देखने के दौरान खड़ा किया जा सकेगा। इस स्टेंड के बीच में बड़ा सा होल भी दिखाया गया है। Galaxy View 2 और इसके स्टेंड दोनों में नीचे की ओर रबर सपोर्ट दिया गया है जिससे टैबलेट खड़ा करने पर यह सतह से उपर उठा रहेगा।
सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 स्पेसिफिकेशन्स
आपको बता दें कि Galaxy View 2 को एसएम-टी927ए मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गैलेक्सी व्यू 2 में 17.5-इंच की बड़ी डिसप्ले दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि तीन साल पहले सैमसंग इस टैबलेट के पहले वर्ज़न को 18.4-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया था। गैलैक्सी व्यू 2 को गीकबेंच पर एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित बताया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सैमसंग का यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।
Galaxy View 2 को लेकर कहा जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को 3जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी व्यू 2 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कुछ समय पहले गैलेक्सी व्यू 2 को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। इस वेबसाइट पर Galaxy View 2 को सिंगल-कोर में जहां 1200 स्कोर दिया गया था वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3987 स्कोर प्राप्त हुआ था।
गैलेक्सी ए10 की सफलता के बाद सैमसंग ला रही है गैलेक्सी ए10ई, सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy View 2 की फोटोज़ सामने आने से यह तो साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इस टैबलेट डिवाईस से पर्दा उठा देगी। गैलेक्सी व्यू 2 की कीमत क्या होगी तथा टैबलेट की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए सैमसंग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।




















