कागज की तरह मुड़ने वाली स्क्रीन के साथ आया Samsung Galaxy Z Flip, दमदार फीचर्स हैं इसकी जान

Join Us icon

Samsung ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S20 सीरीज को पेश किया है। इस दौरान कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip को भी पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस नए फोल्डेबल फोन को लेकर काफी समय से लीक व खबरें सामने आ रहीं थीं, जिनपर अब विराम लग गया है। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में ‘फ्लेक्स मोड’ से लैस है।

बता दें कि इसे बनाने के लिए कंपनी ने Google के साथ काम किया है। इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा ऐप्स स्पिल्ट स्क्रीन मोड में चला सकते हैं। वहीं, कंपनी के अनुसार फोन को कुछ ही संख्या में चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

galaxy-z-flip

सैमसंग गैलेक्सी जे़ड फ्लिप की कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत की तो इसे 1,380 डॉलर (लगभग 98,400 रुपए) है। कंपनी ने घोषणा की है कि डिवाइस की बिक्री मार्केट में 14 फरवरी से शुरू की जाएगी। हैंडसेट को मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, कुछ समय बाद इस डिवाइस को मिरर गोल्ड वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है।

samsung-galaxy-z-flip

वहीं, फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए का सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा से लैस है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ भी आता है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here