
Samsung ने आज अपने दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट में गैलेक्स नोट 20 सीरीज के साथ ही Galaxy Z Fold 2 5G को भी पेश कर दिया है। है। इससे पहले साल की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy Unpacked Event 2020 में Galaxy S20 सीरीज और Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Z Fold 2 5G फोन का आउटर डिस्प्ले पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा है। आइए आगे आपको इस फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी देते हैं।
डिजाइन
Samsung Galaxy Z Fold 2 5G स्मार्टफोन दो स्क्रीन और स्लिम बेजल्स के साथ पेश किया गया, जिसके कारण फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा फोन में फ्रंट कैमरा के लिए अंदर वाली दाईं स्क्रीन पर सेंट्रल होल-पंच कटआउट दिया गया है। बता दें, फर्स्ट जनरेशन Galaxy Fold स्मार्टफोन इससे काफी छोटा कवर डिसप्ले से लैस था, जिसमें काफी बड़े-बड़े बेजल्स खासतौर पर टॉप और बॉटम में दिए गए थे। वहीं, इस फोन में बॉटम और टॉप दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल देखने को मिलेगी। साथ ही डिवाइस के बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। इतना ही नहीं अलावा फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि फ्लैश के साथ कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung के सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra हुए लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स
सैंमसंग के मुड़ने वाले फोन गैलेक्सी फोल्ड 2 में 7.6-इंच का बड़ा इनफिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह अंदर वाले डिसप्ले का साइज है। बाहर की तरफ कंपनी ने 6.2-इंच का AMOLED इनफिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है। इसका मतलब है कि फोन के अंदर और बाहर दोनों तरह पंच बोल कटआउट मिलेगा।
हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कैमरा डिटेल, प्रोसेसर और रैम व स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। कंपनी का नया फोल्डेबल फोन Mystic Black और Mystic Bronze कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी का कहना है कि वह फैशन हाउस के सहयोग से एक लिमिटेड गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 थॉम ब्राउन संस्करण को भी पेश करेगी। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी सितंबर में अधिक जानकारी प्रदान करने का वादा करती है। इसे भी पढ़ें: डुअल रियर कैमरा और S Pen सपोर्ट के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7, शानदार हैं फीचर्स
इसके अलावा कंपनी ने आज हुए इवेंट के दौरान Samsung Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Ultra, Samsung Galaxy Tab S7+, Galaxy Tab S7, Samsung Galaxy Buds और Samsung Galaxy Watch 3 को पेश किया है। अगर बात करें गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की तो कंपनी ने इस फोन के 5G वर्जन के साथ ही LTE वर्जन को भी पेश किया है।






















