
Samsung हर साल टेक मंच पर अपनी दो फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S और Galaxy Note को लॉन्च करती है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस साल अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज को स्किप कर फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि सैमसंग एक दो नहीं बल्कि तीन नए फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। इन तीन फोन में Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और एक ‘double-folding’ डिवाइस शामिल होगा। इतना ही सैमसंग द्वारा इन तीनों फोन को इस साल के आखिर में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी 2021 में फोल्डेबल फोन की सेल को बढ़ाने का लक्ष्य बना रही है।
एक नहीं दो बार फोल्ड होगा फोन
Nikkei की रिपोर्ट में सामने आया है कि सैमसंग ने डबल हिंच डिजाइन के लिए कई पेटेंट दायर किए हैं। इसके साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन की डिटेल्स भी लगभग फाइनल हो चुकी हैं। निक्केई के एक सोर्स के अनुसार इस फोन का अनफोल्ड स्क्रीन आस्पेक्ट रेश्यो 16: 9 या 18: 9 सेट किया गया है। जिससे यूजर्स इस फ़ोन पर आसानी से वीडियो गेम खेल सकेंगे और अन्य एप्लिकेशन चला पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता
4G के साथ 5G वेरिएंट भी होगा लॉन्च
वहीं, अपकमिंग गैलेक्सी Z फ्लिप को लेकर कहा जा रहा है कि इसे गैलेक्सी Z Flip 2 या Galaxy Z Flip 3 के नाम (क्योंकि Galaxy Z Flip 5G को दूसरी पीढ़ी का Galaxy Z Flip माना जाता है) से पेश किया जाएगा। नए गैलेक्सी जेड फ्लिप को 4 जी और 5 जी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग नए Z फ्लिप को बजट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE भी होगा इंडिया में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स
आपको याद दिला दें कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए फोल्डिंग फोन सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड और गैलेक्सी Z फ्लिप दोनों में एक ही हिंज है। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने अपने कुल फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट को बढ़ावा देने के लिए इनके सेल को लेकर एक लक्ष्य सेट किया है। बता दें कि सैमसंग सालाना गैलेक्सी नोट सीरीज के 10 मिलियन से अधिक फ़ोन बेच देती है।






















