सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज ओवरव्यू: जानें Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्या मिलेगा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/samsung-galaxy-z-fold-wide-fold-8-flip-8-leak-hindi.jpg

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है। ये सैमसंग के मोस्ट अवेटेड और स्टार प्रोडक्ट हैं और इसीलिए कंपनी चाहती है कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले इनकी कोई जानकारी सामने ना आए। वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन में क्या होगा? इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढते हुए हमने अपकमिंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 और ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा के लीक बेस्ड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डिटेल्स

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज 22 जुलाई को लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी Galaxy Unpacked ईवेंट का आयोजन कर रही है जो लंदन में होगा। इसी ईवेंट के मंच से Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra इंडियन मार्केट में अनाउंस किए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार 22 जुलाई की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन

पहले खबरे आ रही थी कि इस बार Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide फोन लॉन्च होगा। लेकिन बाद में लीक्स के जरिये जानकारी मिलने लगी कि यह ‘वाइड’ ही ज़ेड फोल्ड8 नाम के साथ बाजार में लाया जा सकता है। यह मोबाइल पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा चौड़ा होगा और इसकी शेप आयताकार (rectangle) की बजाय चौकोर (square) होगी।

फोन को अनफोल्ड करने पर यह बुक की बजाय पासपोर्ट जैसा दिख सकता है। साइज में चौड़ापन लाए जाने की वजह से फोन की सेकेंडरी स्क्रीन यानी कवर डिस्प्ले भी चौड़ी मिलेगी। इस डिजाइन के चलते फोन फोल्ड करने के बाद भी आसानी से टेक्स्ट टाइपिंग की जा सकेगी। फोन की रियर लुक पहले वाले मॉडल जैसी हो सकती है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सैमसंग इस फोन में मजबूत टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का डिजाइन

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। यह पहली बार है जब कंपनी ‘फोल्ड’ फोन का अल्ट्रा मॉडल लेकर आ रही है। अगर लीक्स की मानें तो इसमें Flex Titanium स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है जो बेहतर और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के साथ ही स्लिम डिजाइन और अधिक बेहतर रिफाइंड फिनिश दे सकता है।

Galaxy Z Fold8 Ultra को मिनिमिल क्रीज़ के साथ लाया जा सकता है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद बेहद ही कम दिखाई देगी। वहीं ‘अल्ट्रा’ टाइटल के चलते माना जा रहा है कि इसका स्क्रीन साइज भी अभी तक आए सैमसंग फोल्ड फोन से बड़ा होगा। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो बैक पैनल पर वर्टिकली प्लेस्ड होगा। यह मोबाइल अधिक प्रीमियम और बेहतर बिल्ड क्वालिटी वाले फ्लैगशिप फोल्डेबल के तौर पर लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 में यूजर्स को 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह मेन स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो होगा और इसका डिस्प्ले साइज 7.6-इंच हो सकता है। यह QHD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं फोन में 5.5-इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है।

Galaxy Z Fold8 की कवर डिस्प्ले पर भी Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसपर 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त हो सकता है। लीक्स के मुताबिक मोबाइल की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। ग्राहकों को फोन में HDR10+ और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। दोनों ही डिस्प्ले को ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold8 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल का antutu score 40 लाख के पार जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन को LPDDR5X RAM पर लाया जा सकता है। यह मोबाइल में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। इंडिया में यह अपकमिंग सैमसंग फोन 12GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें 256GB, 512GB और 1TB मेमोरी शामिल हो सकती है। नया गैलेक्सी फोल्ड फोन Android 16 आधारित One UI 9 पर लॉन्च हो सकता है जिसमें Galaxy AI भी मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस सेटअप में एलइडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जाएगा जो एक Ultra Wide एंगल लेंस होगा। इसके साथ ही एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide लेंस शामिल हो सकता है।

Z Fold 8 में कंपनी 10 मेगापिक्सल का Telephoto कैमरा भी लगा सकती है जो 3x optical zoom की क्षमता से लैस हो सकता है। वहीं सेल्फी सेंसर की बात करें तो मोबाइल की मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर ही 10 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। मेन डिस्प्ले पर यह दाएं हिस्से पर लगा होगा। इस सैमसंग फोन के दोनों सेल्फी कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाले हो सकते हैं।

बैटरी

इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 8 कुछ अलग होगा। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4800mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। बेशक बैटरी एमएएच पावर कुछ कम लग रही हो लेकिन One UI 9 के ऑप्टिमाइजेशन के साथ यह लंबा बैकअप दे सकती है। वहीं कंपनी इसे कम से कम 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश कर सकती है।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन को 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल में 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Wireless PowerShare से भी लैस होगा जिसके चलते किसी वायरलेस चार्जिंग इनेबल्ड डिवाइस को इस मोबाइल के बैक पैनल पर रख देने से ही वह चार्ज होना शुरू हो जाएगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

जैसा कि हमने पहले ही बताया गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा न सिर्फ नई सीरीज बल्कि सैमसंग का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन साबित होने वाला है। इसमें 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। यानी स्क्रीन साइज के मामले में यह कंपनी के सभी फोल्डेबल स्मार्टफोंस से बड़ा होगा। इन दोनों डिस्प्ले के लिए QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की मेन डिस्प्ले और सेकेंडरी डिस्प्ले दोनों पर 120हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

सैमसंग बता चुकी है कि इसमें नई Flex Titanium तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें डिस्प्ले के नीचे दो नए टाइटेनियम बेस्ड लेयर लगाई गई जिनमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल हैं। यह नॉर्मल पॉलिमर फिल्म से 20x मजबूत और इंसानी बाल से भी 30% पतली बताई गई है। यह पिक्चर क्वालिटी बनाए रखते हुए पावर कंजम्प्शन भी कम करेगी। इस फोन में बेहद ही कम ​​क्रीज़ मिलेगी और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic 2 की लेयर दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra को भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3एनएम प्रोसेस पर तैयार फ्लैगशिप प्रोसेसर Galaxy AI के साथ लाया जा रहा है जो हैवी प्रोसेसिंग को तो हैंडल करेगा ही, वहीं साथ ही एआई टास्क, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। इस सैमसंग फोन में नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है जो फोन हीट होने के रोकेगा।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को भारतीय बाजार में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage दे सकती है जो फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग देने के साथ ही फास्ट डाटा ट्रांसफर भी करेगी। यह सैमसंग का फोन 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आ सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के मामले में भी Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra एक पावरफुल फोन बनकर आ रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा ​दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का Ultra Wide एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल का Telephoto सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में बेहतर AI इमेज प्रोसेसिंग और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के मामले में गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा 5जी फोन सीरीज के बेस मॉडल जैसा हो सकता है। लीक्स की मानें तो इसकी सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक्स में मेन फोल्डेबल स्क्रीन के नीचे Under Display Camera दिए जाने की भी खबरे आ रही है लेकिन, हमें इसकी उम्मीद कम है। कंफर्म डिटेल को 22 जुलाई को ही मिल पाएगी।

बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। यह ज़ेड फोल्ड 8 से कुछ उपर होगी। वहीं साथ ही इसमें भी One UI 9 का पावर ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। चार्जिंग के मामले में यह मोबाइल ज़ेड फोल्ड 8 जैसा ही होगा। यानी 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और Wireless PowerShare सहित Qi वायरलेस फीचर भी मिलेगा।