Samsung का पहला तीन बार मुड़ने वाला फोन Galaxy Z Trifold नाम से हो सकता है लॉन्च

Samsung ने जुलाई 2025 में हुए Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान पुष्टि की है कि वह इस साल के अंत तक अपना पहला multi-folding फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वहीं, अब डच पब्लिकेशन GalaxyClub की रिपोर्ट में इस डिवाइस का नाम Samsung Galaxy Z Trifold सामने आया है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Galaxy Z Trifold डिटेल्स (लीक)
- GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने Galaxy Z Trifold नाम के लिए दक्षिण कोरिया में ट्रेडमार्क फाइल किया है। हालांकि, यह नाम फाइनल नहीं है और Galaxy G Fold या Galaxy Multifold जैसे अन्य विकल्प भी नाम के लिए सामने आए हैं।
- कुछ हफ्तों पहले ही लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 एक बार फोल्ड होते हैं, जबकि Galaxy Z Trifold में दो हिंग होंगे और यह दो बार फोल्ड होगा। लीक स्कीमैटिक्स के अनुसार पहले बायां पैनल अंदर की ओर फोल्ड होगा और फिर दायां पैनल उस पर फोल्ड होकर उसे कवर करेगा। यह डिजाइन Galaxy Flex G प्रोटोटाइप जैसा है, जिसे Samsung पहले कुछ टेक इवेंट्स में दर्शा चुका है।
- लीक में बताया गया है कि यह ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 9.96-इंच की वाइड स्क्रीन के साथ आ सकता है। जिसे तीन पैनल्स में डिवाइड किया जा सकता है।
- पूरी तरह से फोल्ड होने पर इसकी हाइट कथित तौर पर 6.54 इंच हो सकती है। मल्टी-फोल्ड डिजाइन की वजह से यह मौजूदा गैलेक्सी फोल्डेबल्स से ज्यादा मोटा होने की उम्मीद है। इसका वजन लगभग 298 ग्राम बताया गया है।
- लीक के मुताबिक डिवाइस का कोडनेम Q7M और मॉडल नंबर SM-F968N है। इसका डिजाइन Z Fold सीरीज से मोटा हो सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा स्क्रीन स्पेस और फंक्शनलिटी मिल सकती है।
- फोन का बड़ा डिस्प्ले न केवल इमर्सिव मीडिया व्यूइंग के लिए फायदेमंद हो सकता है बल्कि इससे यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग और स्टाइलस यूज का एक्सपीरियंस भी मिल सकता है।
- यह फोन सामान्य फोल्डेबल्स की तुलना में थोड़ा भारी और महंगा होने की उम्मीद है। लेकिन जो यूजर्स ज्यादा कीमत की चिंता किए बिना परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑल-इन-वन विकल्प बन सकता है।