26 फरवरी को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3

Join Us icon

साल 2016 के अंत में एसएम-टी825 मॉडल नंबर वाले सैमसंग के एक ​डिवाईस को ब्लूटूथ सर्टिफाईड किया गया था। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कि यह सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 हो सकता है। इस डिवाइस को लेकर लगातार सामनें आ रहे लीक्स के बीच स्वयं कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्चिंग पर मुहर लगा दी है। कोरियन कंपनी द्वारा प्रैस कॉफ्रेंस के मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए है जिसके बाद यह पुख्ता हो गया है कि सैमसंग का यह टैब फरवरी की 26 तारीख को एमडब्ल्यूसी 2017 ईवेंट के दौरान लॉन्च होगा।

इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन

सैमसंग द्वारा भेजे गए इन्वाईट में गैलेक्सी के​ डिवाइस की फोटो के साथ प्रैस कॉफ्रेंस की तारीख और समय दर्शाया गया है। इस फोटो में सैमसंग का लोअर बेज़ल वाला एक डिवाइस दिखाया गया है जो गैलेक्सी टैब एस3 हो सकता है। इस डिवाईस के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को कंपनी द्वारा एक्सनोस 7420 चिपसेट पर पेश किया जाऐगा जो स्नैपड्रैगन 820 पर कार्य करेगा।

samsung-galaxy-tab-s3-invite

इस डिवाइस में 2048×1535 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 9.6-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी टैब एस3 में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिहाज़ से कंपनी द्वारा इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

हुवावो पी10 और पी10 प्लस लीक, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ होगा आइरिस रेकिग्निशन सेंसर

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी टैब एस3 में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी उपलब्ध होगा तथा यह यूएफसी 2.0 स्टोरेज़ टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इस डिवाइस की कोई भी स्पेसिफिकेशन बताई नहीं गई है, लिहाज़ा फोन की ​अधिकारिक जानकारी के लिए फरवरी की 26 तारीख का इंतज़ार है।