Samsung का नया Galaxy A27 5G आया सामने, IMEI लिस्टिंग से मिले जल्द लॉन्च के संकेत

Samsung अपनी A-सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल इसमें आने वाले Samsung Galaxy A27 5G को IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द आने की उम्मीद है। बता दें कि यह पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A26 5G का सक्सेसर बन सकता है। हालांकि ब्रांड ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन लिस्टिंग में आने से इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर के अनुसार Samsung Galaxy A27 5G के ग्लोबल और यूएस वेरिएंट्स को इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) डेटाबेस से अप्रूवल मिल चुका है। यह डिवाइस SM-A276B/DS और SM-A276U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, फिलहाल इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत या लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है।
उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A27 5G, Galaxy A26 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। याद दिला दें कि Samsung Galaxy A26 5G को भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये (8GB + 128GB) और 27,999 रुपये (8GB + 256GB) में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन ब्लैक, मिंट, पीच, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो पूर्व मॉडल Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच का फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिल जाता है।
परफॉरमेंस के मामले में Samsung Galaxy A26 5G में कंपनी का ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम फोन में एंड्राइड 15 मिलता है। Samsung Galaxy A26 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A26 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसे 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आगामी Samsung Galaxy A27 5G में कंपनी बड़े अपग्रेड्स दे सकती है। यदि Samsung बेहतर प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और कैमरा अपग्रेड देता है तो यह मिड-रेंज 5G सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। यदि आप भी इस फोन को लेना चाहते हैं तो नए अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।