नए नॉच डिजाइन में दिखा Samsung का नया फोन, मिड-रेंज सेगमेंट में देगा दस्तक

Join Us icon

Samsung उन एंडरॉयड स्मार्टफोन में से एक है जो कि नॉच डिसप्ले डिजाइन के साथ आते हैं। वहीं, नए पेटेंट में सामने सैमसंग के नए नॉच डिजाइन वाले फोन की जानकारी सामने आई है। इससे लग रहा है कि साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी कुछ अलग तरह के फोन को पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी इनफिनिटी-ओ डिजाइन के बाद अब अपने मिड-रेंज सैमसंग फोन को नॉच डिजाइन के साथ पेश करने का विचार कर रही है।

आप पेंटेंट की इमेज में देख सकते हैं कि फोन के टॉप-राइट साइड में एक कट आउट होगा, जिसमें फ्रेंट-फेसिंग कैमरा सेंसर और दूसरा सेंसर होगा जो कि डेप्थ सेंसर हो सकता है। इस कट आउट डिजाइन की बदौलत फोन में फुल-स्क्रीन डिजाइन देखने को मिलेगा। वहीं, बॉटम पर भी काफी थिन बेजल दिखाई दे रही है।
बात दें कि पेटेंट फाइल करने से पहले कंपनी इनफिनिटी-ओ डिसप्ले के साथ अपने फोन पेश कर चुकी थी। वहीं, नए नॉच डिजाइन वाले फोन को कंपनी आने वाले समय में नई सीरीज के अंदर अपना सकती है।
Samsung new phone
इसके अलावा दूसरी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया कि Samsung Galaxy M31 को वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 22 जनवरी की है तथा वेबसाइट पर फोन SM-31S5/DS मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स में फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। वहीं लिस्टिंग में फोन को 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई फ्रिक्वेंसी बैंड से लैस बताया गया है। वाई-फाई सर्टिफाइड होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सैमसंग द्वारा Galaxy M31 को टेक मंच पर प्रस्तुत किया जा सकता है।


सैमसंग गैलेक्सी एम31 की बात करें तो यह फोन Galaxy M30 और Galaxy M30s का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन को बाजार में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसके साथ ही Galaxy M31 में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। लगे हाथ बता दें कि Samsung Galaxy M31 गीकबेंच पर SM-M315F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है जहां फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here