ट्रिपल डिसप्ले के साथ आ सकता है सैमसंग का अपकमिंग फोन, सबसे यूनिक होगा डिजाइन

Join Us icon

फोल्डेबल और डुअल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन से आगे बढ़ते हुए सैमसंग अपने ट्रिपल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है। एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले स्मार्टफोन पेश करने की रेस में सैमसंग का यह कदम सबसे अलग साबित हो सकता है।

सैमसंग ने एक नए डिजाइन का पेटेंट कराया है, जिस नए डिजाइन का पेटेंट कराया है उसके अनुसार फोन में एक नहीं, बल्कि एक के ऊपर एक तीन डिसप्ले होंगे। कंपनी ने इस डिजाइन के पेटेंट को पिछले साल अगस्त में फाइल किया था और इस साल मार्च में कंपनी को यह पेटेंट मिला है।
samsung-triple-diplay-1
फोन के डिजाइन का एक रेंडर लेट्सगो डिजिटल वेबसाइट द्वारा सामने आया था। इस डिजाइन में फोन की डिजाइन और मैकेनिजम को समझाने की कोशिश की गई है। पेटेंट के अनुसार फोन में नीचे की तरफ एक मेटल रॉड का इस्तेमाल किया गया है जो फोन के तीनों हिस्से को जोड़े रखता है।

डिजाइन को देखकर कहा जा रहा है कि यूजर इस फोन के तीनों डिस्प्ले को अपनी मर्जी से राइट या लेफ्ट की साइड में स्क्रॉल कर सकते हैं। फोन का निचला हिस्सा राउंड शेप में है जो इसके लुक को बेहतर बना रहा है।

गौरतलब है कि इस पेटेंट को लेकर अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कंपनी इस तरह के फोन को कब तक पेश करेगी। वहीं, आने वाले समय में फोन से जुड़े और लीक्स व जानकारी सामने आने पर इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का पता लगेगा।

इसके अलावा Samsung Galaxy Note 10 की चर्चा काफी दिनों से है और कंपनी हाल में ही इस डिवाइस के लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। 7 अगस्त को इसका ग्लोबल लॉन्च है ​और इसे इंडिया में भी आप देख सकते हैं। 8 अगस्त को रात 1 बजे से भारत में इसका लाइव प्रासारण होगा। हालांकि कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अब तक इसके कई लीक हा चुके हैं। वहीं हाल में ऑनलिक्स द्वारा फोन के लगभग पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी देे दी गई है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि Galaxy S10 सीरीज की तरह इस बार कंपनी नोट में भी दो मॉडल पेश करने वाली है। Samsung Galaxy Note 10 के साथ Note 10+ की भी तैयारी है और दोनों फोन के स्पेसि​फिकेशन लीक हो चुके हैं।

Samsung Galaxy Note 10 में आपको 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ इसे पेश कर सकती है और फोन में 1440×3040 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन हो सकती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे गैलेक्सी एस10 की तरह इनफिनिटी हो डिसप्ले स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है जिसे पंच होल डिसप्ले भी कहा जाता है। स्क्रीन के बीच में इस बार पंच होले देखने को मिल सकता है जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध होगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here