
स्मार्टफोंस में आग लगने की खबरें आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत समेत दूसरे देशों में इस तरहकी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार इंग्लैड में टैबलेट में आग लगने की घटना घटित हुई है।
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के स्टैफर्डशर में 11 साल का एक लड़का अपने टैबलेट को रात में चार्जिंग के लिए लगाकर सो गया। उठने पर उसने पाया कि उसका बिस्तर रातभर में जल चुका है। लेकिन, इस पूरे मामले में अच्छी बात यह रही कि बच्चे को किसी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: फोन में थी हिटिंग प्राब्लम तो कंपनी ने किया रिप्लेस, नए फोन में लगी आग
स्टैफर्डशर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस का कहना है कि बच्चा किस्मत वाला था, जो टैबलेट के ओवरहीट होने और बिस्तर के जल जाने बच गया। 11 साल के बच्चे को सुबह इस बात की जानकारी मिली की पूरी रात चार्जिंग पर लगे रहने के बाद टैबलेट में आग लग चुकी है और उसे उसका बिस्तर जला गया।
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, किस्मत से बिस्तर से आग की लपटें नहीं उठीं और वह सिर्फ सुलगता रहा। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता, एमी और स्टीवर्ट ने चार साल पहले यह टैबलेट खरीदा था। वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि टैबलेट को उसी के ओरिजनल चार्जर से चार्ज किया गया था।
बच्चे की मां का कहना है कि सुबह जब वह उठे तो वह अपने बेट के कमरे में गए जहां उन्होंने देखा कि सैमसंग के टैबलेट में से धुआं निकल रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उन्हें पता नहीं था कि उनके बेटे ने बिस्तर पर जाने के बाद चार साल पुराने गैजेट को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया है।




















