Samsung Galaxy Fold 2 की लाइव फोटो आई सामने, Moto Razr जैसे डिजाइन के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग द्वारा इस साल पेश किए गए Samsung Galaxy Fold को यूजर्स का अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ है। हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन की बिक्री के बारे में बताते हुए कहा कि लॉन्च होने के बाद अब तक इसके 10 लाख यूनिट बिक चुके हैं। वहीं, इस डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब Galaxy Fold 2 की लाइव इमेज लीक हुई हैं। 

लाइव इमेज को चीन की माइक्रोब्लगिंग वेबसाइट वीबो पर शेयर किया गया है। शेयर इमेज से जानकारी मिल रही है कि Galaxy Fold 2 में क्लैमशेल फोल्डिंग मकैनिज्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह के फोल्डेबल फोन को मोटोरोला द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिसे Moto Razr का नाम दिया गया था।

Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Fold में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S10 Lite

वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है।

Samsung Galaxy Fold एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। ये दोनों बैटरियां अलग-अलग डिस्प्ले को पावर देंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here