
यदि मोबाइल में सबसे बेहतरीन डिसप्ले की बात हो तो सबसे पहला नाम सैमसंग का आता है। कंपनी ने अपने सुपर एमोलेड डिसप्ले को दिखाकर सबका दिल जीत लिया है। वहीं सैमसंग को कर्व्ड डिसप्ले और ऐज डिसप्ले में भी महारत हासिल है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों से सैमसंग के नए फोल्डेबल डिसप्ले का भी जिक्र काफी हो रहा है और खबर यह है कि कंपनी इस साल के अंत या नए साल में फोल्डेबल डिसप्ले वाले फोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब इस बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। कंपनी नए फ्लेक्सिबल डिसप्ले पर काम कर रही है जो अनब्रेकेबल भी है।
अमेरिका की वेबसाइट सैमसंग न्यूजरूम ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने नए फ्लेक्सिबल ओएलईडी पैनल को सर्टिफाइड किया है। सैमसंग द्वारा यह इस ओएलईडी पैनल्स को अंडरराइटर्स लैबोरेटरिज के जिरए सर्टिफाइड किया गया है और ऐस्टिंग कंपनी है ओशा। यह कंपनी आॅक्यूपेशनल सेफ्टि एंड हेल्ड एडमिनिस्ट्रेशन फोन द यूएस डिपार्टमें आॅफ लेबर के तहत आती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस ओएलईडी पैनल का उपयोग ऑटोमोबाइल, मोबाइल मिलिट्री डिवाइस, पोर्टेबल गेम कंसोल और टैबलेट पीसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए किया जा सकता है। 171 रुपये में 60 जीबी डाटा देकर बीएसएनएल ने जियो और एयरटेल को दी चुनौती
सैमसंग ने इस बात की जानकारी दी है कि टेस्ट के दौरान इस अनब्रेकेबल ओएलईडी डिसप्ले के 26 बार गिरा कर टेस्ट किया है। इस दौरान ग्राउंड सर्फेस को 1.2मीटर्स उपर से फोन को फेंका गया था। इसके साथ ही 71 डिग्री उच्चतम और 32 डिग्री न्यूनतम टेंपरेचर भी इसे टेस्ट किया गया है और इन तीनो परक्षिण के बाद भी डिसप्ले सही तरह से कार्य कर रहा था और इसके कलर सहित सभी फंक्शन ठीक थे। भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर
सैमसंग की यह तकनीक मोबाइल सेग्मंट के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ मोबाइल की लाइफ बढ़ जाएगी बल्कि बड़ी स्क्रीन को और छोटे से डिवाइस में लगाया जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस स्क्रीन का उपयोग दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में भी हो सकता है।





















