7 अगस्त को लॉन्च होगा सैमसंग का सबसे दमदार फोन Galaxy Note 10, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

Samsung को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नोट सीरीज के अगला डिवाइस Galaxy Note 10 को जल्द लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब इस बात की पुष्टी हो गई है कि कंपनी इस फोन से 7 अगस्त को पर्दा उठाएगी। इसे इवेंट को कंपनी ने अनपैक्ड का नाम दिया है। वहीं, इस इवेंट को कंपनी अपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम भी करेगी।

पंच होल से होगा लैस

कंपनी ने यूट्यूब पर अनपैक्ड इवेंट का टीजर जारी किया है। इस टीजर में लॉन्च डेट के अलावा फोन में दिए जाने वाले किसी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, इस बात की पुष्टी हो गई है कि नोट सीरीज में आने वालाे फोन पंच-होल डिसप्ले के साथ आएगा।

साथ में होंगे दूसरे मॉड्ल्स लॉन्च

ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10 के साथ Galaxy Note 10 Pro के बजाय Galaxy Note 10+ को लॉन्च कर सकती है। Galaxy S10 सीरीज़ के साथ भी कंपनी ने ऐसा ही किया था, गैलेक्सी एस10 के साथ Galaxy S10+ को उतारा गया था। इसके अलावा कंपनी दो गैलेक्सी नोट मॉडल के साथ 5जी वेरिएंट को भी उतार सकती है। इसे भी पढ़ें: और भी सस्ता हुआ Samsung Galaxy M10, कंपनी ने कीमत में की 1,000 रुपये की कटौती

screenshot-2019-07-02-at-9-50-31-am
यह हो सकती है कीमत

अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर स्मार्टफोन्स की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Note10 को $1,100 (लगभग 76,000 रुपए) और $1,200 (लगभग 83,000 रुपए) के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल Note 9 को कंपनी ने $1,000 (लगभग 69,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A80 आ रहा है इंडिया, इसी महीने होगा लॉन्च, यह होगी कीमत

हाल ही में Samsung Galaxy Note 10+ की कथित हैंड्स ऑन तस्वीरें लीक हुईं थीं। इससे पहले कहा जा रहा था कि Samsung के आगामी स्मार्टफोन का नाम Galaxy Note 10 Pro हो सकता है। तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले है जो इस साल लॉन्च हुए Galaxy S10 में दिए एमोलेड पैनल-समर्थित इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले की तरह हो सकता है। हैंड्स ऑन तस्वीरों में Galaxy Note 10+ मॉडल के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश और टाइम-ऑफ-फ्लाइट के साथ वर्टिकल कैमरा सेटअप की झलक भी देखने को मिली थी।


पिछले दिनों सामने आई एक विदेशी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग के आगामी नोट डिवाईस बटनलेस होंगे। यानि इनमें कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। फोन के साइड पैनल्स पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाता है। वहीं Galaxy Note 10 मॉडल्स में ये बटन मौजूद नहीं होंगे। Samsung अपने इस आगामी डिवाईस को बटन की बजाय टच सेंसर्स से साथ लॉन्च कर सकती है जिसमें फोन बॉडी का दबाने से ही पावर ऑन व ऑफ होगी तथा वॉल्यूम कंट्रोल होगी।

Samsung Galaxy Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अपने Galaxy Note 10 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश करेगी जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। इन दोनों मॉडल्स में डिसप्ले साईज़ का अंतर देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो Galaxy Note 10 में जहां 6.4-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है वहीं Galaxy Note 10 Pro में 6.7-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है। ये दोनों ही मॉडल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। Galaxy Note 10 में 586पीपीआई तो Galaxy Note 10 Pro में 498पीपीई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here