सैमसंग ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में बढ़ाएगा स्मार्टफोन्स की प्रोडक्शन

Join Us icon

Samsung को लेकर ख़बर है कि कंपनी भारत में और भी स्मार्टफ़ोन की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। सैमसंग अब तक इन स्मार्टफ़ोन की मैन्युफैक्चरिंग वियतनाम में कर रहा है। साउथ कोरियन टेक कंपनी अगले साल के लिए अपने स्मार्टफ़ोन की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर 93 मिलियन तक पहुंचाना चाहता है। सैमसंग फ़िलहाल भारत में 60 मिलियन से ज़्यादा पॉपुलर स्मार्टफ़ोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है जिसमें Galaxy M32 5G, Galaxy A22 5G और भी शामिल हैं।

वियतनाम में कोरोना महामारी और स्मार्टफ़ोन मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती क़ीमत के चलते सैमसंग स्मार्टफ़ोन प्रोडक्शन को दूसरे देशों में शिफ़्ट करना चाहता है। सैमसंग वियतनाम में अपने कुल स्मार्टफ़ोन मैन्युफैक्चरिंग का 61 प्रतिशत स्मार्टफ़ोन्स का प्रोडक्शन करता है। वियतनाम के दो फ़ैक्ट्री में 182 मिलियन यूनिट स्मार्टफ़ोन मैन्युफैक्चर करता है। साउथ कोरिया के न्यूज़ वेबसाइट The Elec के हवाले से Moneycontrol ने अपने रिपोर्ट बताया है कि सैमसंग वियतनाम में स्मार्टफोन प्रोडक्शन 50 प्रतिशत तक यानी करीब 163 मिलियन यूनिट करना चाहता है। 91 मोबाइल्स इस रिपोर्ट को स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टी नहीं करता है।

रिपोर्ट की माने तो सैमसंग बचे हुए क़रीब 19 मिलियन स्मार्टफ़ोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत और इंडोनेशिया में करेगा। सैमसंग भारत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए क़रीब 90 मिलियन डॉलर का निवेश करने की प्लानिंग भी कर रहा है। इस रिस्ट्रक्चरिंग के बाद सैमसंग अपने कुल स्मार्टफ़ोन का 29 प्रतिशत प्रोडक्शन भारत में करेगा। यह भी पढ़ें : Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, ऑफिशियल पोस्ट से हुआ कंफर्म

नोएडा में है सैमसंग का दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट

सैमसंग ने साल 2018 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को शुरु किया था। सैमसंग का यह प्लांट हर साल 100 मिलियन से ज़्यादा यूनिट स्मार्टफ़ोन मैन्युफैक्चर के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। सैमसंग को इस प्लांट के लिए भारत सरकार के लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए चलाए अभियान मेक इन इंडिया का लाभ भी मिला है। यह भी पढ़ें : Vivo Y54s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here