300KM रेंज के साथ मार्केट में बवाल मचाने आया ये Electric Scooter, सिर्फ 1,947 रुपये में करें प्री-बुक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/Simple-One-electric-scooter-300km-range.jpg

Bengaluru-based EV कंपनी Simple Energy ने अपने Simple One Electric Scooter के अपग्रेड मॉडल को पेश किया है। यह फ्लैगशिप ई-स्कूटर कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किया गया था। लेकिन, अपग्रेड मॉडल के साथ कंपनी ने मिलने वाली रेंज को बढ़ा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई बैटरी पैक ऑप्शन के साथ Simple One को लगभग 300km की रेंज और 72 Nm टोर्क मिलेगा। ज्यादा रेंज से ग्राहकों को इस ई-स्कूटर को बार-बार चार्जिंग करने की टेंशन खत्म होगी। आइए आगे आपको इस स्कूटर की कीमत और बाकि की जानकारी देते हैं।

Simple One Electric Scooter

कंपनी का दावा है कि सिंपल वन के अपग्रेड मॉडल में ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन, थर्मल प्रबंधन और चार्जिंग के दौरान बिजली की बचत मिलेगी। आपको याद दिला दें कि इससे पहले जनवरी में, कंपनी ने सिंपल वन और इसकी प्री-बुकिंग और डिलीवरी शेड्यूल की घोषणा की थी। कोई भी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंपल एनर्जी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सिर्फ 1,947 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है।

मिलेगी 300km रेंज

ई-स्कूटर में दिए गए एडिशनल बैटरी पैक की क्षमता 1.6 kWh है। कंपनी का दावा है कि बैटरी पैक सिंपल वन को 300 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगा। वहीं, बिना अतिरिक्त बैटरी के स्कूटर की रेंज लगभग 235km है। एडिशनल बैटरी को स्कूटर के बूट में स्टोर किया जा सकता है। सिंपल वन 8.5 kW मोटर के साथ आता है, जो 72Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 30L का बूट स्टोरेज भी मिलता है। सिंपल वन ऑनबोर्ड नेविगेशन, राइडिंग मोड, फोन ऐप, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल और बहुत फीचर्स से लैस है।

रेंज और चार्जिंग की टेंशन हुई खत्म

सिंपल एनर्जी के सीईओ और संस्थापक सुहास राजकुमार ने कहा कि, “जब हमने सिंपल वन की कल्पना की थी, तो हमारा उद्देश्य एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश करना था जिससे ग्राहकों की रेंज और चार्जिंग की चिंता खत्म हो।

Simple One Electric Scooter की कीमत

एडिशनल बैटरी पैक वाले सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, बिना-एडिशनल बैटरी वाले ई-स्कूटर की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ग्राहक सिंपल एनर्जी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,947 रुपये की प्री-बुकिंग फीस देकर सिंपल वन ईवी बुक कर सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

इस प्राइस सेगमेंट में सिंपल वन का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के ओला एस1 और ओला एस1 प्रो, एथर एनर्जी के 450x, बजाज चेतक, टीवीएस आई-क्यूब और बाउंस इनफिनिटी ई1 से है। इसके अलावा सिंपल वन ब्रेज़ेन ब्लैक, नम्मा रेड, एज़्योर ब्लू और ग्रेस व्हाइट कलर ऑप्शन में आती है। इसके अलावा पहले सिंपल एनर्जी ने घोषणा की थी कि उनके प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंपल वन की डिलीवरी जून 2022 में शुरू होगी।