8499 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए टेक ब्रांड टेक्नो एक नया और बढिया मोबाइल लेकर आई है। कंपनी की ओर से Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसका प्राइस सिर्फ 8,499 रुपये है। शुरुआती सेल में तो कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन को 750 रुपये की छूट के साथ भी बेचेगी। जिसके बाद यह नया मोबाइल सिर्फ 7,749 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। टेक्नो पॉप एक्स की बिक्री 6 मार्च से अमेजन पर होगी और इसके नजदीकी मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकेगा।
Tecno Pop X 4G Smartphone है। इसे Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कुछ ही दिनों पहले realme P4 Lite 4G फोन भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं जनवरी महीने में Tecno Spark Go 3 भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था।
डिस्प्ले की बात करें तो टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। देखा जाए तो इस बजट के फोन में हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में बड़ी बात है। यूजर्स को इस सस्ते फोन में स्मूट स्क्रॉलिंग और लैगफ्री ट्रांजिशन मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pop X सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को तगड़ी 5000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। देखा जाए तो इन दिनों बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस का ट्रेंड चल रहा है लेकिन, 9 हजार से भी कम का फोन अगर 5,000एमएएच बैटरी दे रहा है तो इसे बुरा नहीं कहा जाएगा। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।
टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन टेक्नो की वचुर्अल असिस्टेंट ELLA AI भी दी गई है जो कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकती है। फोन में No Network Communication फीचर भी मौजूद है जिसके चलते फोन में सिग्नल ना होने पर भी कुछ दूरी तक दूसरे टेक्नो फोन पर बात की जा सकती है।
Tecno Pop X IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.2 सहित Infrared सेंसर भी दिया गया है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। बताते चलें कि यह सस्ता टेक्नो फोन 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 storage तकनीक पर काम करता है।
अगर आप सोच रहे हैं कि रियलमी पी4 लाइट स्मार्टफोन नए टेक्नो पॉप एक्स से महंगा है। तो आपको बता दें कि रियलमी ने अपने फोन को MIL-STD 810H सर्टिफाइड ArmorShell बॉडी पर पेश किया है। वहीं इस फोन में 6300mAh battery लगाई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी इस सस्ते मोबाइल को पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।