10 हजार से कम का स्मार्टफोन! 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत के साथ आया Lava Virat V1

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज भारतीय बाजार में नया देसी स्मार्टफोन Lava Virat V1 4G लॉन्च किया है। यह 10 हजार रुपये से भी सस्ता मोबाइल फोन है जिसे सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ऐसे लोग जो नए-नए स्मार्टफोंस पर शिफ्ट हो रहे हैं, उनके लिए यह लावा का फोन फायदेमंद साबित हो सकता है। कम रेट पर बड़ी बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम देने वाले लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Virat V1 4G प्राइस
लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। Lava Virat V1 4G का लॉन्च प्राइस 9,999 रुपये है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इसे 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचेगी जिसके बाद लावा विराट वी1 4जी को 8,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।
इस सस्ते मोबाइल फोन की सेल 31 जुलाई से शुरू होगी जिसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक लावा विराट वी1 4जी को Himalayan Silver और Nilgiri Blue कलर में परचेज कर सकेंगे। बताते चलें कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर Free Service @ Home भी देगी। यानी मोबाइल खराब होने पर लावा टेक्नीशियन कस्टमर्स के घर आकर फोन चेक करेंगे और ठीक करेंगे।
Lava Virat V1 4G स्पेसिफिकेशस
लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन को Android 15 Go Edition पर लाया गया है जो ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस के साथ आता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस मोबाइल में Google Go Apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती है और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ रन कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं गो ऐप्स बैटरी कंजप्शन और इंटरनेट की खपत भी कम करती है।
प्रोसेसिंग के लिए लावा विराट वी1 4जी को UNISOC SC9863A चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 28एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह लावा मोबाइल RAM expansion तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है।
Lava Virat V1 4G स्मार्टफोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 260PPI का सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए स्क्रीन पर 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर भी चढ़ाई गई है। बताते चलें कि यह IP64 रेटिंग वाला स्मार्टफोन है जो धूल और पानी से भी सुरक्षित रह सकता है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन लावा विराट वी1 4जी को कंपनी ने 5000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल 24 घंटे से भी ज्यादा का टॉकटाइम दे सकता है और ग्राहकों को 300 घंटे से भी ज्यादा का यानी तकरीबन 12 दिन तक का स्टैंडबॉय टाइम मिल सकता है। वहीं Lava Virat V1 4G को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर लगाया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Virat V1 4G Smartphone में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बताते चलें कि बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।