8499 रुपये का फोन हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत के साथ आया Lava Smart 4

Join Us icon

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इंडिया में एक नया मोबाइल फोन Lava Smart 4 लॉन्च हुआ है। यह लावा मोबाइल सिर्फ 8499 रुपये का है जिसमें qHD Display, 5000mAh Battery, 6GB RAM की ताकत और मजबूत Military Grade बॉडी मिलती है। इस 10 हजार रुपये के कम के मोबाइल फोन की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Smart 4 डिटेल्स

लावा स्मार्ट 4 स्मार्टफोन को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 8,499 रुपये है। बाजार में इस सस्ते मोबाइल को Konark Gold और Ajanta Grey कलर में खरीदा जा सकता है। नए 4जी फोन में 3GB RAM + 32GB Storage दी गई है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो डिवाइस की 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत (3जीबी+3जीबी) देती है।

Lava Smart 4 4G स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 28नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 1.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में PowerVR GE8322 जीपीयू मौजूद है।

यह लावा का नया फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर पेश किया गया है। Android GO होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन लाइट प्रोसेसर और कम रैम होने पर भी स्मूथ प्रोसेस कर लेती हैं। साथ गूगल गो ऐप्स फोन में स्टोरेज भी कम घेरती हैं और इंटरनेट की खपत कम करती हैं। इस ऐप्स को चलाने में बैटरी भी कम खर्च होती है।

Lava Smart 4 4G स्मार्टफोन में 6.56-इंच स्क्रीन दी गई है। यह qHD रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो वॉटरड्रॉप स्टाइल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेग्मेंट की नजर डालें तो फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद हैं।

पावर बैकअप के लिए लावा स्मार्ट 4 5जी स्मार्टफोन को 5000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यह लावा स्मार्टफोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। बताते चलें कि कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन Free Home Service की सुविधा भी दे रही है।

Lava Smart 4 Plus

अगर आप 4जीबी रैम वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो लावा स्मार्ट 4 प्लस आपके काम आ सकता है। यह मोबाइल कुछ ही दिनों पहले मार्केट में आया है जिसका प्राइस 9,999 रुपये है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी इसे 8GB RAM की पावर (4जीबी+4जीबी) दी जा सकती है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं यूजर्स को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। इसका प्रोसेसर नए Lava Smart 4 वाला ही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here