Snapchat का पासवर्ड कैसे चेंज करें? जानें यहां (2025)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/how-to-change-snapchat-password.jpg

अक्सर हम सोशल मीडिया पर बनाया अपना ही पासवर्ड भूल जाते हैं या हमें लगता है कि इसे और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। हो सकता है कि आपने किसी पब्लिक डिवाइस पर Snapchat जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप को लॉगिन किया हो, या आपको शक हो कि कोई और आपके अकाउंट को एक्सेस कर सकता है। ऐसे में, पासवर्ड बदलना एक स्मार्ट और जरूरी साबित होता है। हालांकि, स्नैपचैट पासवर्ड बदलना बेहद आसान है, लेकिन कई यूजर्स को इसकी सही प्रक्रिया नहीं पता होती। अगर आप भी अपना पासवर्ड बदलना चाहते हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है! हम आगे आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देने वाले हैं, जिससे आप कुछ ही मिनटों में अपना स्नैपचैट पासवर्ड बदल सकेंगे।

इस आर्टिकल में आपको न केवल पासवर्ड बदलने की आसान विधि मिलेगी, बल्कि कुछ जरूरी सिक्योरिटी टिप्स भी मिलेंगे, जो आपके अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे। तो आइए जानते हैं, कैसे बदलें स्नैपचैट पासवर्ड?

Snapchat पासवर्ड बदलने के लिए स्टेप्स

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल में Snapchat ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें।


स्टेप 2- इसके बाद अपनी प्रोफाइल में बाईं ओर दिए गए Bitmoji या प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
स्टेप 3- इसके बाद प्रोफाइल स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर सेटिंग गियर आइकन (Settings) पर क्लिक करें।


स्टेप 4- फिर नीचे स्क्रॉल करें और “Password” ऑप्शन पर टैप करें।


स्टेप 5- अब आपको अपना Current Password (पुराना पासवर्ड) दर्ज करना होगा।

स्टेप 6- अब एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड दर्ज करें। (कम से कम 8 अक्षर, जिसमें नंबर, स्पेशल कैरेक्टर्स और अपर व लोअर केस लेटर्स हों)

स्टेप 7- इसके बाद नया पासवर्ड फिर से टाइप करें और Save बटन पर क्लिक करें।

सिर्फ इतना ही करने से अब आपका स्नैपचैट पासवर्ड सफलतापूर्वक बदल चुका है।

स्नैपचैट अकाउंट पासवर्ड सेट करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

सवाल जवाब (FAQ)

एंड्रॉयड और वेब ब्राउजर पर स्नैपचैट अकाउंट डिलीट करने का तरीका

आईफोन पर स्नैपचैट अकाउंट डिलीट करने का तरीका

मैं स्नैपचैट अकाउंट में यूज किया मोबाइल नंबर भूल गया हूं,

यदि आपके खाते से कोई ईमेल पता जुड़ा हुआ है, तो आप ईमेल के माध्यम से भी अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से, हम तब पासवर्ड रीसेट नहीं कर सकते जबतक आपके खाते से कोई ईमेल पता या मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं है। वहीं, आपको जुड़े हुए ईमेल पते या मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं है। इसके अलावा आपके पास खाते से जुड़े ईमेल पते और/या मोबाइल नंबर तक पहुंच नहीं है। हालांकि, आप अपने ईमेल पते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके एक नया खाता बना सकते हैं।

नया स्नैपचैट पासवर्ड सेट करने का तरीका

स्नैपचैट पासवर्ड बदलने का तरीका

स्नैपचैट पासवर्ड भूल जाने पर रीसेट कैसे करें?