
पिछले काफी समय से पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok खबरों में छाया हुआ है। कुछ समय पहले इस ऐप को बैन कर दिया गया था। लेकिन, फिर से कुछ हफ्ते में यह वापिस एंडरॉयड और आईओएस में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन, काफी समय से इस ऐप के कराण हो रही मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में टिक-टॉक वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में एक शख़्स की यमुना में डूबकर मौत हो गई।
यह उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई सें मथुरा घूमने आए एक युवक ने पिछले हफ्ते शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर एक युवक टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से 55 लोगों का एक दल 16 जून को तीर्थ यात्रा करने के लिए आया था, जिसमें यह युवक भी शामिल था। मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है और इसका नाम हितेश वासनिक था।
इससे पहले तमिलनाडु राज्य से एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक महिला ने जहर पीकर अपनी जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि तमिलनाडु में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने जह़र खाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिता नाम की यह महिला दो बच्चों की मां है जो TikTok पर वीडियो बनाने की शौकिन थी। अनिता की TikTok वीडियो वीडियो बनाने की आदत उसके पति को पंसद नहीं थी और इसे लेकर उनमें झगड़ा भी होता था।
गौरतलब है कि ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के मुताबिक टिकटॉक ने साल की पहली तिमाही में 18 करोड़ 80 लाख यूजर्स को जोड़ा है। इतना ही नहीं, मार्च 2018 से अब तक इस ऐप को इंस्टॉल करने के मामले में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था।






















