
सोशल मीडिया की लत तेजी से फैलती जा रही है। आज हर उम्र के लोग Social Media से जुड़ें है। कुछ कंटेट बनाते हैं तो कुछ कंटेट देखते हैं। 3 साल के छोटे बच्चे से लेकर 60 साल के बूढ़ें सभी अपने फोन में अंगूठा स्क्रॉल करते नज़र आते हैं। सोशल मीडिया से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर को समझते हुए अब 16 साल के कम आयु वालों का सोशल मीडिया पर बैन हो सकता है।
Social Media Ban
16 साल के कम आयु वालों का सोशल मीडिया बैन ऑस्ट्रेलिया में होगा। ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथनी एल्बानीस ने घोषणा की है कि सरकार देश के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए पॉलिसी ला रही है जिसे साल 2025 तक लागू किया जा सकता है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर यह बहुत बड़ा फैसला किया है जिसे लेकर हर ओर चर्चाऐं हो रही है। कुछ लोग इसे सही तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एल्बानीस का कहना कि सोशल मीडिया का बेलगाम इस्तेमाल मनुष्य के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। यह बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और युवाओं के लिए भी खतरनाक है। वहां की सरकार द्वारा लाया जा रहा यह कानून बिना किसी छूट के Instagram, Facebook, TikTok, X (Twitter) और YouTube जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर आयु सीमा को अनिवार्य रूप से लागू करेगा।
क्या युवाओं को भटका रहा है सोशल मीडिया?
यह प्रश्न वाकई में बहुत बड़ा है, जिसपर हर किसी की अलग-अलग राय हो सकती है। अगर इंस्टाग्राम की ही बात करें तो यह सच है कि इस ऐप को स्क्रॉल करते वक्त अचानक से कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो आपत्तिजनक होता है। Instagram reels बनाने के चक्कर में भी बहुत से लोग खुद को जोखिम में डाल लेते हैं। बीते दिनों भारत में कुछ ऐसे हादसे भी हुए हैं जहां खुद को Influencer करने वाले युवा अपनी जान गवां चुके हैं।
TikTok इंडिया में बैन हो चुका है और इस ऐप के चलते भी देश में कई तरह के बवाल पैदा हो चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर मौजूद बहुत सा ऐसा कंटेंट भी है जो बच्चों और युवाओं को भटका रहा है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी की जाने वाली यह नई पॉलिसी वाकई में कठोर है और टीनऐजर इससे शायद नाराज़ भी होंगे।
बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि 16 साल के कम उम्र वालों का सोशल मीडिया बैन का विचार कितना सफल हो पाता है। हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया से सीख लेते हुए भारत व अन्य देशों में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई कठोर नीति बनाई जाए। Australia Social Media Ban के इस मुद्दे पर आपकी राय क्या है हमें जरूर बताएं











