Sony liv पर आने वाली फिल्में और वेब सीरीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/12/sonyliv-august-2024.jpg

सोनी-लिव (Sonyliv) पर अगस्त 2024 में कई दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये शो व मूवी अलग-अलग जॉनर की होने वाली हैं। ड्रामा से लेकर एक्शन-थ्रिल वाले कंटेंट को पसंद करने वालों के लिए यह आर्टिकल पसंद आएगा। इसलिए हमने सोनीलिव पर रिलीज होने वाली बेहतरीन फिल्मों और शोज की लिस्ट तैयार की है। ताकि आप कुछ भी मिस न करें। आइए बिना देर किए आपको बताते हैं अपकमिंग शो व फिल्मों की लिस्ट।

सोनीलिव पर आने वाली फिल्में और वेब-सीरीज (अगस्त 2024)

Brinda


सूर्या मनोज वांगला द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में बृंदा (तृषा कृष्णन ) एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो धार्मिक हत्याओं के एक मामले को सुलझाते हुए काले रहस्यों को उजागर करती है। आगे जो घटनाएं सामने आती हैं वे तेलुगु ड्रामा का मुख्य प्लॉट बनती हैं।

IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : तृषा कृष्णन,रवींद्र विजय, इंद्रजीत सुकुमारन
रिलीज डेट: 2 अगस्त, 2024

Pehla Pyaar – Less Than 1% Chance


सोनलिव पर रिलीज होने वाली इस सीरीज में नंदिनी और मुरलीधर के पहले प्यार की यात्रा को दिखाया गया है।
इसका प्रीमियर 5 अगस्त को सोनी लिव पर होने वाला है। सीरीज में गीता त्यागी जैसी प्रतिभा शामिल है और युवा प्रेम की मासूमियत और उत्साह को दर्शाती है।

IMDb रेटिंग : NA
स्टार कास्ट : अरिस्ता मेहता, कृष्ण राव
रिलीज डेट: 5 अगस्त, 2024

Turbo


Turbo एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें फिल्म में ममूटी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी की बात करें, तो इडुक्की का एक जीप चालक जोस मुसीबत में पड़ जाता है और उसे चेन्नई जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है जहां वह इंदु और उसके सबसे अच्छे दोस्त जेरी से उलझ जाता है।

IMDb रेटिंग : 6.5/10
स्टार कास्ट : ममूटी, राज बी शेट्टी, सुनील
रिलीज डेट: 9 अगस्त, 2024

Kaun Banega Crorepati


‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16 सीजन का 12 अगस्त से शुरू रहा है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो के निर्माता सोनीलिव ने अमिताभ बच्चन का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वह शो की थीम के अनुरूप सही सवाल पूछने और उसका जवाब देने के महत्व पर जोर दे रहे हैं। शो के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू हुए थे।

IMDb रेटिंग : 8.2/10
स्टार कास्ट : अमिताभ बच्चन
रिलीज डेट: 12 अगस्त, 2024