कल लॉन्च होगा नोकिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन नोकिया 2: सूत्रों ने की पुष्टि

Join Us icon

जैसा कि मालूम है 31 अक्टूबर को नोकिया भारत में अपना एक इवेंट कर रहा है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने इनवाइट शेयर भी कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इनवाइट में ग्लोबल इवेंट की बात कही है। ऐसे में नोकिया के इस फोन को लेकर काफी चर्चा है। हालांकि अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों से 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार कंपनी कल नोकिया 2 को लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन होगा।

नाम न बताने की शर्त पर हमें यह जानकारी दी गई कि नोकिया टीम को एन2 स्मार्टफोन के बारे में बताया गया है जो एन3 से काफी सस्ता फोन होगा। हालांकि सेल के लिए आने में इसे थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने जानकारी दी है कि नोकिया का यह फोन काफी सस्ता होगा।

हाल में नोकिया 2 को कई बेंचमार्क साइट पर भी देखा गया है। इस फोन को एक्स एनटूटू बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इस लीक में फोन की स्पेसि​​फिकेशन्स की जानकारी मिली है। लीक के अनुसार नोकिया 2 का स्क्रीन साईज़ 4.7-इंच से लेकर 5-इंच तक का हो सकता है। नोकिया 2 में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो भारत में इस फोन को 6,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया यह कब लॉन्च करेगी इस बारें में तो कंपनी ने कुछ नहीं कहा है ​लेकिन इतना तय है कि नोकिया 2 देश के कम बजट वाले सेग्मेंट में बेहद तेजी से प्रचलित होगा और शाओमी रेडमी फोन को टक्कर देगा।