Vivo V70 FE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 01 Jul 2026 07:27:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP कैमरा वाले वीवो 5जी फोन का रेट बढ़ा! 5000 रुपये महंगा हो गया vivo V70 FE https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-vivo-5g-phone-v70-fe-price-in-india-increase-upto-rs-5000/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-vivo-5g-phone-v70-fe-price-in-india-increase-upto-rs-5000/#respond Wed, 01 Jul 2026 07:27:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199102 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना 200MP Camera वाला फोन vivo V70 FE लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh battery, 12GB RAM और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत के साथ पेश हुआ था जो 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। लेकिन अब कंपनी ने इस […]

The post 200MP कैमरा वाले वीवो 5जी फोन का रेट बढ़ा! 5000 रुपये महंगा हो गया vivo V70 FE first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना 200MP Camera वाला फोन vivo V70 FE लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh battery, 12GB RAM और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत के साथ पेश हुआ था जो 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन का रेट बढ़ा दिया है। वीवो वी70 एफई पर प्राइस हाइक हुआ है और आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं कि इस मोबाइल को खरीदने के लिए अब कितने रुपये चुकाने पड़ेंगे।

vivo V70 FE प्राइस

वीवो वी70 एफई 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसका प्राइस अब 4,000 रुपये बढ़ा गया है। इस बढ़ोतरी के बाद vivo V70 FE का स्टार्टिंग प्राइस 41,999 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि इस वेरिएंट की कीमत अब 256जीबी मेमोरी वाले मॉडल के लॉन्च प्राइस से भी अधिक हो गई है।

8GB RAM + 256GB Storage वाल vivo V70 FE 5,000 रुपये महंगा हो गया है। यह वेरिएंट 40,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 45,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 44,999 रुपये में लाया गया था और इसकी कीमत 2 हजार रुपये बढ़ गई है। अब इस 12जीबी रैम वाले वीवो 5जी फोन को खरीदने के लिए 46,999 रुपये देने पड़ेंगे।

vivo V70 FE स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो फोन का AnTuTu score 9,90,352 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है।

डिस्प्ले की बात करें तो vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन लगी है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

पावर बैकअप के​ लिए इस वीवो 5जी फोन में 7000mAh battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 35 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए vivo V70 FE 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के​ लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है।

vivo V70 FE का कैमरा

वीवो वी70 एफई 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP5 सेंसर मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच सेंसर है जो सेल्फ-डेवलप्ड ओआईएस सिस्टम पर काम करता है। इस फोन से 85mm Close-Up Portrait खींचे जा सकते हैं। वहीं AI की क्षमता फोन के फोटोग्राफी रिजल्ट को और भी बेहतर कर देती है।

बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी लगाया गया है। इस विवो 5जी फोन में AI 30X SuperZoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। यानी पानी के अंदर जाकर भी वीडियो बना सकते हैं।

The post 200MP कैमरा वाले वीवो 5जी फोन का रेट बढ़ा! 5000 रुपये महंगा हो गया vivo V70 FE first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-vivo-5g-phone-v70-fe-price-in-india-increase-upto-rs-5000/feed/ 0
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला vivo 5G फोन इंडिया में लॉन्च, V70 FE में है 12GB RAM और बड़ी 7000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/200-megapixel-camera-phone-vivo-v70-fe-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-megapixel-camera-phone-vivo-v70-fe-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Thu, 02 Apr 2026 07:07:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193386 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

200 मेगापिक्सल कैमरा वाला वीवो फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी ‘वी70 सीरीज़’ का विस्तार करते हुए vivo V70 FE को भारतीय बाजार में उतारा है। Vivo V70 और Vivo V70 Elite के बाद यह सीरीज का तीसरा मोबाइल है और यह वीवो वी70 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। वीवो […]

The post 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला vivo 5G फोन इंडिया में लॉन्च, V70 FE में है 12GB RAM और बड़ी 7000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

200 मेगापिक्सल कैमरा वाला वीवो फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी ‘वी70 सीरीज़’ का विस्तार करते हुए vivo V70 FE को भारतीय बाजार में उतारा है। Vivo V70 और Vivo V70 Elite के बाद यह सीरीज का तीसरा मोबाइल है और यह वीवो वी70 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन 7000mAh battery, 12GB RAM और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत से लैस है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की ही बात सबसे पहले करें तो vivo V70 FE 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP5 सेंसर मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच सेंसर है जो सेल्फ-डेवलप्ड ओआईएस सिस्टम पर काम करता है। इस फोन से 85mm Close-Up Portrait खींचे जा सकते हैं। वहीं AI की क्षमता फोन के फोटोग्राफी रिजल्ट को और भी बेहतर कर देती है।

बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी लगाया गया है। इस विवो 5जी फोन में AI 30X SuperZoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। यानी पानी के अंदर जाकर भी वीडियो बना सकते हैं।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह विवो फोन 9,90,352 AnTuTu score अचीव का चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है।

डिस्प्ले की बात करें तो vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

पावर बैकअप के​ लिए यह वीवो 5जी फोन 7000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। बताते चलें कि vivo V70 और V70 Elite दोनों में 6500mAh बैटरी लगी है। यानी V70 FE सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग यह मोबाइल 16 घंटे, 35 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।

वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को Bypass Charging तकनीक से लैस किया है। यह हैवी परफॉर्मेंस लोड की स्थिति में करंट को फोन बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड पर ट्रांसफर कर देती है जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए vivo V70 FE 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के​ लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है। यह नया वीवो फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है और कंपनी इसे 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं ग्राहकों को इस नए विवो फोन में Gaming HyperSense Audio और स्ट्रीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। Darkness Glow Technology के चलते यह मोबाइल रोशनी में रखने के बाद जब अंधेरे में लाया जाएगा, तो यह चमकेगा।

वीवो वी70 एफई Northern Lights Purple और Monsoon Blue कलर में लाया गया है। कीमत की बात करें तो इस नए विवो 5जी फोन का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन के 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह vivo का 12GB RAM वाला 5G फोन 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 512GB मेमोरी मिलती है।

vivo V70 FE की सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी और इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी फोन को 10% की छूट के साथ बेचेगी। वहीं सिर्फ 1499 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पर कंपनी इस मोबाइल के साथ एक TWS इयरबड्स फ्री देगी और साथ ही 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिलेगी।

The post 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला vivo 5G फोन इंडिया में लॉन्च, V70 FE में है 12GB RAM और बड़ी 7000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-megapixel-camera-phone-vivo-v70-fe-5g-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
vivo V70 FE MRP लीक! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया इंडिया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-mrp-leak-price-in-india-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-mrp-leak-price-in-india-revealed/#respond Mon, 30 Mar 2026 06:13:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193107 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

vivo V70 FE 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा अनाउंस किए जाने से पहले ही इस मोबाइल की कीमत सामने आ गई है। दरअसल वीवो वी70एफई के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक हो गई है जिसपर फोन एमआरपी छपा है। टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा फोन बॉक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]

The post vivo V70 FE MRP लीक! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया इंडिया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

vivo V70 FE 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा अनाउंस किए जाने से पहले ही इस मोबाइल की कीमत सामने आ गई है। दरअसल वीवो वी70एफई के रिटेल बॉक्स की फोटो लीक हो गई है जिसपर फोन एमआरपी छपा है। टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा फोन बॉक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। यहां BOX MRP ₹41,999 सामने आ गया है।

वीवो वी70एफई 5जी फोन का जो रिटेल बॉक्स ​लीक हुआ है वह 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का है। इसका एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) 41,999 रुपये ​प्रिंट है। गौरतलब है कि यह अधिकतम खुदरा मूल्य होता है और आमतौर पर मोबाइल बॉक्स अपने MRP से कम रेट पर ही बिकते हैं। ऐसे में हमारा अनुमान है 8जीबी+128जीबी वाले vivo V70 FE को 37,999 रुपये या 38,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

vivo V70 FE इस सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। अगर vivo V70 5G की बात करें तो इसके 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 45,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं vivo V70 Elite फोन का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये (8GB+256GB) है। इस 12GB RAM वाले 5G फोन के 256GB वेरिएंट को 56,999 रुपये और 512GB मेमोरी वेरिएंट को 61,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

वीवो वी70 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह विवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और मोबाइल LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

यह अपकमिंग विवो स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इस वीवो 5जी फोन में. तगड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है और मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

Vivo V70 FE सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 92डिग्री एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल से Underwater Photography की जा सकती है। इसे पानी से बचाने के लि IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।

The post vivo V70 FE MRP लीक! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया इंडिया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-mrp-leak-price-in-india-revealed/feed/ 0
vivo V70 FE इंडिया प्राइस लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह 200MP कैमरा वाला 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-before-2-april-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-before-2-april-launch-date/#respond Fri, 27 Mar 2026 06:20:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193014 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने कल ही अनाउंस किया है कि वह आने वाली 2 अप्रैल को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE 5G लॉन्च करेगी। यह मोबाइल vivo V70 और vivo V70 Elite के बाद इस सीरीज में शामिल होने वाली तीसरा मॉडल होगा। वीवो वी70 एफई के बाजार में आने से पहले ही इसकी […]

The post vivo V70 FE इंडिया प्राइस लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह 200MP कैमरा वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कल ही अनाउंस किया है कि वह आने वाली 2 अप्रैल को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE 5G लॉन्च करेगी। यह मोबाइल vivo V70 और vivo V70 Elite के बाद इस सीरीज में शामिल होने वाली तीसरा मॉडल होगा। वीवो वी70 एफई के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत इं​टरनेट पर लीक हो गई है। फोन की फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आ गई है।

vivo V70 FE इंडिया प्राइस डिटेल ​अनंत रावत नाम के टिपस्टर ने एक्स पर शेयर की है। लीक के अनुसार वीवो वी70 एफई भारत में 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस बताया गया है। यह स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट का रेट 42 हजार रुपये के करीब जा सकता है। हालांकि यह वास्तविक सेलिंग प्राइस होगा या फिर इफेक्टिव ऑफर प्राइस, यह जानकारी तो 2 अप्रैल को फोन लॉन्च के बाद ही साफ हो पाएगी।

वीवो वी70 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन बनेगा जिसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। फोन कैमरा डिटेल्स कंपनी द्वारा शेयर की जा चुकी है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 92डिग्री एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल से Underwater Photography की जा सकती है। इसे पानी से बचाने के लि IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।

Vivo V70 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मॉडल में भी यही मिलने की उम्मीद है। वीवो वी70 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

इस नए वीवो 5जी फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इस वीवो 5जी फोन को 7000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो वी70 सीरीज के मौजूदा मॉडल की बात करें तो Vivo V70 Elite तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसका प्राइस 51,999 रुपये है। वहीं 12GB+256GB को 56,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को 61,999 रुपये लाया गया है। इसी तरह Vivo V70 के 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का रेट 49,999 रुपये है।

The post vivo V70 FE इंडिया प्राइस लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह 200MP कैमरा वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-before-2-april-launch-date/feed/ 0
200MP Camera वाला vivo 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च! V70 FE में मिलेगी 7000mAh battery https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-in-india-2-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-in-india-2-april/#respond Mon, 23 Mar 2026 08:57:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192688 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो वी70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन को लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo V70 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से वीवो वी70 एफई इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है और 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि यह […]

The post 200MP Camera वाला vivo 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च! V70 FE में मिलेगी 7000mAh battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो वी70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन को लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo V70 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से वीवो वी70 एफई इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है और 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा। Vivo V70 FE 200MP Camera के साथ लॉन्च होगा।

वीवो वी70 एफई इंडिया लॉन्च डेट 2 अप्रैल है। 91मोबाइल्स को फोन रिलीज की तारीख इंडस्ट्री सोर्स के जरिये प्राप्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा Vivo V70 FE की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वीवो वी70 एफई 5जी फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह इस सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। ग्लोबल मार्केट में वी70एफई को पहले ही पेश किया जा चुका है और इंडियन मॉडल में भी ग्लोबल वाली स्पेक्स मिल सकती है।

बीते दिनों vivo V70 FE इंडिया प्राइस भी लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया था कि वी70 एफई की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि इस वीवो फोन का स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इंडियन मार्केट में OPPO Reno 15C और realme 16 Pro इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। यानी कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई भारतीय बाजार में ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को सीधी टक्कर देगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वी70 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है जिसके 90W FlashCharge तकनीक मिल सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया गया है लेकिन लीक की मानें तो इंडिया में इसे 50 मेगापिक्सल कैमरा लॉन्च किया जाएगा। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

The post 200MP Camera वाला vivo 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च! V70 FE में मिलेगी 7000mAh battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-in-india-2-april/feed/ 0
vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/#respond Mon, 16 Mar 2026 04:20:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192218 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो फोन का कैमरा लोगों को काफी पसंद आता है। फोटोग्राफी में माहि​र ब्रांड की ‘वीवो वी सीरीज’ में कुछ ही समय पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन लॉन्च हुए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल Vivo V70 FE भी लेकर आ रही है। यह […]

The post vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो फोन का कैमरा लोगों को काफी पसंद आता है। फोटोग्राफी में माहि​र ब्रांड की ‘वीवो वी सीरीज’ में कुछ ही समय पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन लॉन्च हुए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल Vivo V70 FE भी लेकर आ रही है। यह अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन सीरीज के वी70 और वी70 एलिट से सस्ता होगा जो कम रेट में बढिया कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करेगा। लीक में लॉन्च से पहले ही वीवो वी70 एफई का इंडिया प्राइस भी सामने आ गया है।

टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने अपकमिंग वीवो फोन वी70एफई की फोटो शेयर करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल आने वाले दिनों भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा और इसकी कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि vivo V70 FE स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इसी कीमत पर OPPO Reno 15C और realme 16 Pro भी बिक रहे हैं। यानी कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई सीधे ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को टक्कर देगा।

लीक में वीवो वी70 एफई 5जी फोन की फोटो शेयर की गई है जिसका कलर नेम Northern Lights Purple बताया गया है। लीक के अनुसार इसके साथ ही V70 FE 5G स्मार्टफोन Monsoon Blue कलर में भी लाया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन का बैक पैनल Darkness Glow Material पर बनाया जाएगा जो अंधेरे में चमकेगा। फोन के बैक पैनल वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी लगाया गया है जो अरब और इंडोनेशिया में पेश किए गए वी70 एफई जैसा ही है। हालांकि इंडियन मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Vivo V70 FE 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया गया है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो 5जी फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है।

Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है जिसके 90W FlashCharge तकनीक मिल सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया गया है लेकिन लीक की मानें तो इंडिया में इसे 50 मेगापिक्सल कैमरा लॉन्च किया जाएगा। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

The post vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/feed/ 0
200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/#respond Mon, 09 Mar 2026 10:03:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191796 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सफलता के बाद अब कंपनी से ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह 200MP Camera वाला फोन है जो पावरफुल 7000mAh battery और तकातवर Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ काम करता है। वीवो वी70 […]

The post 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सफलता के बाद अब कंपनी से ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह 200MP Camera वाला फोन है जो पावरफुल 7000mAh battery और तकातवर Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ काम करता है। वीवो वी70 एफई प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है। यह नया वीवो फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। मोबाइल में यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

Vivo V70 FE 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इस सीरीज के किसी भी अन्य मॉडल में 200एमपी कैमरा दिया गया है। यह 200MP Samsung HP5 सेंसर है जो एफ/1.88 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है।

पावर बैकअप के​ लिए वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इससे पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite को 6500एमएएच बैटरी पर लाया गया था। कंपनी की मानें तो सिंगल चार्ज में वी70 एफई पर 43 घंटे तक YouTube Video देखी जा सकती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो वी70 एफई Bypass Charging टेक्नोलॉजी से लेस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन को चार्ज पर लगाने पर, करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की तरफ ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। यह नया वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है। कंपनी का दावा है कि Vivo V70 FE 120 मिनट यानी 2 घंटे तक 1.5 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी सही काम कर सकता है।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन में कनेक्टिविटी के​ लिए डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं यूजर्स को इसमें Gaming HyperSense Audio और स्ट्रीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। कंपनी अपने नए फोन को ग्लोबल मार्केट में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। यह वीवो 5जी फोन ओरिजन ओएस के चलते ढ़ेरों AI features से लैस किया गया है।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत Rp 6499000 यानी 35 हजार रुपये के करीब है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है। इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस Rp 7199000 यानी 39 हजार रुपये के करीब है। इंडोनेशिया में यह वीवो फोन Titanium Silver, Muse Purple और Ocean Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/feed/ 0
200MP कैमरा के साथ 9 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 12GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-9-march-in-indonesia/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-9-march-in-indonesia/#respond Thu, 05 Mar 2026 04:57:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191554 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो वी70 सीरीज कुछ ही दिनों इंडिया में लॉन्च हुई है जिसके तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन लाए गए हैं। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मॉडल भी टेक मंच पर दस्तक देने जा रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह Vivo V70 FE 5G फोन […]

The post 200MP कैमरा के साथ 9 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो वी70 सीरीज कुछ ही दिनों इंडिया में लॉन्च हुई है जिसके तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन लाए गए हैं। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मॉडल भी टेक मंच पर दस्तक देने जा रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह Vivo V70 FE 5G फोन लेकर आ रही है जो 9 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। यह ‘वी70 सीरीज’ का पहला 200 Megapixel कैमरा वाला फोन बनेगा।

वीवो कंपनी 9 मार्च को इंडोनेशिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इसी ईवेंट के मंच से Vivo V70 FE मार्केट में उतारा जाएगा। वीवो वी70 एफई जहां पहली बार टेक मंच पर कदम रखेगा, वहीं इसी दिन कंपनी इंडिया में लॉन्च हो चुके वीवो वी70 5जी फोन को भी स्थानीय मार्केट में लॉन्च करेगी। नया वीवो वी70 एफई मॉडल भारतीय बाजार में कब लाया जाएगा, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उम्मीद कर सकते हैं कि अप्रैल महीने में वीवो वी70 सीरीज का नया फोन इंडिया में भी अनाउंस हो जाएगा।

Vivo V70 FE 5G फोन सीरीज का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बनकर आ रहा है। कंपनी की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि यह 200MP OIS Main Camera होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से साथ मिलकर काम करेगा। इस फोन को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप पर पेश करेगी जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं वीवो वी70 एफई 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च होगा।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये वाला अपकमिंग वीवो फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो वी70 एफई को 12GB RAM और 256GB storage पर लाया जा सकता है।

लीक के अनुसार Vivo V70 FE 7000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आएगा। इससे पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite को 6500mAh बैटरी पर लाया गया था। वहीं नए वीवो स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसी ही होगी। वीवो वी70 एफई को 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर लाया जा सकता है।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 6.83-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकत है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन के टीज़र पोस्टर से जानकारी मिली है कि यह वीवो फोन इंडोनेशिया में Ocean Blue, Muse Purple और Silver कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।

Vivo V70 Elite

इंडिया में लॉन्च हो चुके वीवो वी70 सीरीज स्मार्टफोंस की बात करें तो Vivo V70 का प्राइस 45,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB storage मिलती है। वहीं 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। Vivo V70 Elite की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB storage के साथ 51,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 12GB RAM वाले वीवो फोन को 256GB मेमोरी के साथ 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लाया गया है।

Vivo V70 Elite जहां Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है वहीं Vivo V70 5G फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। ये वीवो 5जी फोन 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी OIS सेंसर, 50एमपी Night Telephoto और 8एमपी Wide-Angle एंगल लेंस लगाया है। वहीं फ्रंट पर 50एमपी सेल्फी सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोंस की फुल डिटेल पढ़ने के लिए क्लिक करें : Vivo V70 / Vivo V70 Elite

The post 200MP कैमरा के साथ 9 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-v70-fe-launch-date-9-march-in-indonesia/feed/ 0
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE हुआ लिस्ट, सामने आई कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-7000mah-battery-global-retail-listing-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-7000mah-battery-global-retail-listing-price/#respond Wed, 25 Feb 2026 06:40:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190993 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo की V70 सीरीज का का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट Blibli पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन, वैरियंट और प्री-ऑर्डर डिटेल्स सामने आई हैं। जिससे लगता है कंपनी इस डिवाइस को दमदार बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट […]

The post 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE हुआ लिस्ट, सामने आई कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo की V70 सीरीज का का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट Blibli पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन, वैरियंट और प्री-ऑर्डर डिटेल्स सामने आई हैं। जिससे लगता है कंपनी इस डिवाइस को दमदार बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सेल करने वाली है। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से बताते हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V70 FE को 8GB + 256GB, 8GB + 512GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया जाएगा। फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस होगा। जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 का सपोर्ट मिलेगा। जिससे यह लेटेस्ट एंड्राइड अनुभव देने वाला डिवाइस बन सकता है।

कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा सकता है। लिस्टिंग में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे का जिक्र किया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए Vivo V70 FE में 7,000mAh की “BlueVolt” बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट कर सकती है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग तथा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते है। इस बड़ी बैटरी के चलते यह फोन हैवी यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए भी खास हो सकता है।

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में Ocean Blue, Muse Purple और Silver जैसे कलर ऑप्शन नजर आए हैं। फोन का लुक प्रीमियम फिनिश के साथ स्लिम प्रोफाइल में दिख रहा है।

vivo-v70-fe-200mp-camera-7000mah-battery-launch-date-specs-leak

प्री-ऑर्डर डिटेल्स के अनुसार ब्लाइंड Pre-Order 20 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। जबकि रेगुलर प्री-ऑर्डर 9 मार्च से 12 मार्च तक रहेगा। इसकी सेल 13 मार्च से 16 मार्च के बीच होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को Vivo Buds 3 TWS का बोनस, 2 साल की यूनिट वारंटी और 12 महीने की स्क्रीन वारंटी जैसे फायदे दिए जाएंगे।

कीमत की बात करें तो लिस्टिंग में इसकी शुरुआती कीमत Rp6,499,000 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 35,000 रुपये बताई गई है। यदि यही स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भारत के मॉडल में भी मिलते हैं, तो Vivo V70 FE बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के दम पर इस सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इंडोनेशिया में तो इसे प्री आर्डर कर सकते हैं। यह इंडिया में आएगा या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हम आगे कोई भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE हुआ लिस्ट, सामने आई कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-7000mah-battery-global-retail-listing-price/feed/ 0
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE! लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-camera-7000mah-battery-launch-date-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-camera-7000mah-battery-launch-date-specs-leak/#respond Mon, 23 Feb 2026 06:48:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190804 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने हाल ही में अपनी V70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए हैं। वहीं, अब इसमें Vivo V70 FE आ सकता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर PassionateGeekz के अनुसार यह डिवाइस 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह तारीख फिलहाल संभावित बताई जा रही है। […]

The post 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE! लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने हाल ही में अपनी V70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए हैं। वहीं, अब इसमें Vivo V70 FE आ सकता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर PassionateGeekz के अनुसार यह डिवाइस 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह तारीख फिलहाल संभावित बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में भी इसकी लॉन्चिंग हो सकती है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक जानकारी के अनुसार डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। रैम और स्टोरेज के तौर पर 8GB+256GB, 12GB+256GB और 8GB+512GB विकल्प मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह OriginOS 6 पर रन कर सकता है। कंपनी छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉरमेंस का दावा कर सकती है।

Vivo V70 FE का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए Vivo V70 FE में 7,000mAh की “BlueVolt” बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट कर सकती है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग तथा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

आगामी Vivo V70 FE खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। साथ ही 200MP कैमरा बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। इसे Xiaomi, Realme और Samsung के मिड-प्रिमियम स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है, खासकर उन मॉडलों से जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी सहित बढ़िया कैमरा के साथ आते हैं।

यदि आप फोटोग्राफी और बैटरी बैकअप को आगे रखते हैं और मिड रेंज में फोन देख रहे हैं तो Vivo V70 FE अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत और भारत में उपलब्ध को लेकर ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE! लॉन्च से पहले बड़ी डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-fe-200mp-camera-7000mah-battery-launch-date-specs-leak/feed/ 0