200MP Camera वाला vivo 5G फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च! V70 FE में मिलेगी 7000mAh battery

Join Us icon

वीवो वी70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन को लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo V70 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से वीवो वी70 एफई इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है और 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा। Vivo V70 FE 200MP Camera के साथ लॉन्च होगा।

वीवो वी70 एफई इंडिया लॉन्च डेट 2 अप्रैल है। 91मोबाइल्स को फोन रिलीज की तारीख इंडस्ट्री सोर्स के जरिये प्राप्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा Vivo V70 FE की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वीवो वी70 एफई 5जी फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह इस सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। ग्लोबल मार्केट में वी70एफई को पहले ही पेश किया जा चुका है और इंडियन मॉडल में भी ग्लोबल वाली स्पेक्स मिल सकती है।

बीते दिनों vivo V70 FE इंडिया प्राइस भी लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया था कि वी70 एफई की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि इस वीवो फोन का स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इंडियन मार्केट में OPPO Reno 15C और realme 16 Pro इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। यानी कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई भारतीय बाजार में ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को सीधी टक्कर देगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वी70 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है जिसके 90W FlashCharge तकनीक मिल सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया गया है लेकिन लीक की मानें तो इंडिया में इसे 50 मेगापिक्सल कैमरा लॉन्च किया जाएगा। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here