
वीवो वी70 सीरीज कुछ ही दिनों इंडिया में लॉन्च हुई है जिसके तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन लाए गए हैं। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मॉडल भी टेक मंच पर दस्तक देने जा रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह Vivo V70 FE 5G फोन लेकर आ रही है जो 9 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। यह ‘वी70 सीरीज’ का पहला 200 Megapixel कैमरा वाला फोन बनेगा।
वीवो कंपनी 9 मार्च को इंडोनेशिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इसी ईवेंट के मंच से Vivo V70 FE मार्केट में उतारा जाएगा। वीवो वी70 एफई जहां पहली बार टेक मंच पर कदम रखेगा, वहीं इसी दिन कंपनी इंडिया में लॉन्च हो चुके वीवो वी70 5जी फोन को भी स्थानीय मार्केट में लॉन्च करेगी। नया वीवो वी70 एफई मॉडल भारतीय बाजार में कब लाया जाएगा, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उम्मीद कर सकते हैं कि अप्रैल महीने में वीवो वी70 सीरीज का नया फोन इंडिया में भी अनाउंस हो जाएगा।
Get ready! The NEW vivo V70 and vivo V70 FE are here.
Saatnya upgrade ke kamera paling advanced di vivo V Series dengan 200MP OIS Camera & 10x Telephoto Zoom! Capture vibe seru saat travelling hingga nonton festival bisa sedetail dan segampang itu! https://t.co/GqwenFg36Y
— vivo_indonesia (@vivo_indonesia) March 4, 2026
Vivo V70 FE 5G फोन सीरीज का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बनकर आ रहा है। कंपनी की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि यह 200MP OIS Main Camera होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से साथ मिलकर काम करेगा। इस फोन को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप पर पेश करेगी जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं वीवो वी70 एफई 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च होगा।
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये वाला अपकमिंग वीवो फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो वी70 एफई को 12GB RAM और 256GB storage पर लाया जा सकता है।
Vibing in the flower garden with #vivoV70FEPOPMARTZsiga #BloomUnderTheSun 💜
Especially when captured with #vivoV70FE 200MP OIS Main Camera, every detail becomes more magical! Counting down the days until March 9th ☀️ pic.twitter.com/ahTULCH6ED
— vivo_indonesia (@vivo_indonesia) March 4, 2026
लीक के अनुसार Vivo V70 FE 7000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आएगा। इससे पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite को 6500mAh बैटरी पर लाया गया था। वहीं नए वीवो स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेसिटी सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसी ही होगी। वीवो वी70 एफई को 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर लाया जा सकता है।
वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 6.83-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकत है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन के टीज़र पोस्टर से जानकारी मिली है कि यह वीवो फोन इंडोनेशिया में Ocean Blue, Muse Purple और Silver कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।

इंडिया में लॉन्च हो चुके वीवो वी70 सीरीज स्मार्टफोंस की बात करें तो Vivo V70 का प्राइस 45,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB storage मिलती है। वहीं 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। Vivo V70 Elite की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB storage के साथ 51,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 12GB RAM वाले वीवो फोन को 256GB मेमोरी के साथ 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लाया गया है।
Vivo V70 Elite जहां Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है वहीं Vivo V70 5G फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। ये वीवो 5जी फोन 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी OIS सेंसर, 50एमपी Night Telephoto और 8एमपी Wide-Angle एंगल लेंस लगाया है। वहीं फ्रंट पर 50एमपी सेल्फी सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोंस की फुल डिटेल पढ़ने के लिए क्लिक करें : Vivo V70 / Vivo V70 Elite












