
Vivo की V70 सीरीज का का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट Blibli पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन, वैरियंट और प्री-ऑर्डर डिटेल्स सामने आई हैं। जिससे लगता है कंपनी इस डिवाइस को दमदार बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सेल करने वाली है। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से बताते हैं।
लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V70 FE को 8GB + 256GB, 8GB + 512GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया जाएगा। फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस होगा। जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 का सपोर्ट मिलेगा। जिससे यह लेटेस्ट एंड्राइड अनुभव देने वाला डिवाइस बन सकता है।

कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा सकता है। लिस्टिंग में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे का जिक्र किया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 FE में 7,000mAh की “BlueVolt” बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट कर सकती है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग तथा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते है। इस बड़ी बैटरी के चलते यह फोन हैवी यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए भी खास हो सकता है।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में Ocean Blue, Muse Purple और Silver जैसे कलर ऑप्शन नजर आए हैं। फोन का लुक प्रीमियम फिनिश के साथ स्लिम प्रोफाइल में दिख रहा है।
प्री-ऑर्डर डिटेल्स के अनुसार ब्लाइंड Pre-Order 20 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। जबकि रेगुलर प्री-ऑर्डर 9 मार्च से 12 मार्च तक रहेगा। इसकी सेल 13 मार्च से 16 मार्च के बीच होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को Vivo Buds 3 TWS का बोनस, 2 साल की यूनिट वारंटी और 12 महीने की स्क्रीन वारंटी जैसे फायदे दिए जाएंगे।
कीमत की बात करें तो लिस्टिंग में इसकी शुरुआती कीमत Rp6,499,000 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 35,000 रुपये बताई गई है। यदि यही स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भारत के मॉडल में भी मिलते हैं, तो Vivo V70 FE बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के दम पर इस सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इंडोनेशिया में तो इसे प्री आर्डर कर सकते हैं। यह इंडिया में आएगा या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हम आगे कोई भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।










