
Vivo ने हाल ही में अपनी V70 सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए हैं। वहीं, अब इसमें Vivo V70 FE आ सकता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर PassionateGeekz के अनुसार यह डिवाइस 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह तारीख फिलहाल संभावित बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में भी इसकी लॉन्चिंग हो सकती है। फोन के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक जानकारी के अनुसार डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल हो सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। रैम और स्टोरेज के तौर पर 8GB+256GB, 12GB+256GB और 8GB+512GB विकल्प मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह OriginOS 6 पर रन कर सकता है। कंपनी छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉरमेंस का दावा कर सकती है।
Vivo V70 FE 5G renders and specifications!! official
28th feb is tentative!
India launch is also happening soon with few changes!! #vivo #VivoV70FE pic.twitter.com/YVwGezTCC3
— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) February 22, 2026
Vivo V70 FE का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 FE में 7,000mAh की “BlueVolt” बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट कर सकती है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग तथा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
आगामी Vivo V70 FE खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। साथ ही 200MP कैमरा बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। इसे Xiaomi, Realme और Samsung के मिड-प्रिमियम स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है, खासकर उन मॉडलों से जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी सहित बढ़िया कैमरा के साथ आते हैं।
यदि आप फोटोग्राफी और बैटरी बैकअप को आगे रखते हैं और मिड रेंज में फोन देख रहे हैं तो Vivo V70 FE अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत और भारत में उपलब्ध को लेकर ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













