
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला वीवो फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी ‘वी70 सीरीज़’ का विस्तार करते हुए vivo V70 FE को भारतीय बाजार में उतारा है। Vivo V70 और Vivo V70 Elite के बाद यह सीरीज का तीसरा मोबाइल है और यह वीवो वी70 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन 7000mAh battery, 12GB RAM और Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत से लैस है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
कैमरा डिपार्टमेंट की ही बात सबसे पहले करें तो vivo V70 FE 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP5 सेंसर मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच सेंसर है जो सेल्फ-डेवलप्ड ओआईएस सिस्टम पर काम करता है। इस फोन से 85mm Close-Up Portrait खींचे जा सकते हैं। वहीं AI की क्षमता फोन के फोटोग्राफी रिजल्ट को और भी बेहतर कर देती है।
बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी लगाया गया है। इस विवो 5जी फोन में AI 30X SuperZoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। यानी पानी के अंदर जाकर भी वीडियो बना सकते हैं।
वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह विवो फोन 9,90,352 AnTuTu score अचीव का चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है।
डिस्प्ले की बात करें तो vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 7000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। बताते चलें कि vivo V70 और V70 Elite दोनों में 6500mAh बैटरी लगी है। यानी V70 FE सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग यह मोबाइल 16 घंटे, 35 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।
वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को Bypass Charging तकनीक से लैस किया है। यह हैवी परफॉर्मेंस लोड की स्थिति में करंट को फोन बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड पर ट्रांसफर कर देती है जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए vivo V70 FE 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है। यह नया वीवो फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है और कंपनी इसे 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं ग्राहकों को इस नए विवो फोन में Gaming HyperSense Audio और स्ट्रीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। Darkness Glow Technology के चलते यह मोबाइल रोशनी में रखने के बाद जब अंधेरे में लाया जाएगा, तो यह चमकेगा।
वीवो वी70 एफई Northern Lights Purple और Monsoon Blue कलर में लाया गया है। कीमत की बात करें तो इस नए विवो 5जी फोन का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन के 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह vivo का 12GB RAM वाला 5G फोन 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 512GB मेमोरी मिलती है।
vivo V70 FE की सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी और इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी फोन को 10% की छूट के साथ बेचेगी। वहीं सिर्फ 1499 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पर कंपनी इस मोबाइल के साथ एक TWS इयरबड्स फ्री देगी और साथ ही 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिलेगी।
















