टैंबो टीए-3 की पहली झलक: स्टाइलिश लुक​ और कॉम्पैक्ट डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/07/Tambo-TA-3-Front.jpg

कुछ माह पहले ही टेक्नोलॉजी कंपनी अगस्टन प्राइवेट लिमिटेड ने टैंबो मोबाइल को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस वक्त कंपनी द्वारा कई फोन मॉडल का प्रदर्शन किया गया था जो अब जाकर भारत में उपलबध होने लगे हैं। इनमें से ही एक है टैंबो टीए-3 जो लॉन्च होने के साथ ही हमारे पास उपलब्ध हो गया। कम रेंज में पेश किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे प्रीमियम फीचर फेस अनलॉक से लैस किया गया है। हमने इस फोन की पहली झलक आपके सामने पेश की है।

आज के बड़ी स्क्रीन के दौर में टैंबो टीए-3 एक छोटा और कॉम्पैक्ट फोन है जो आसानी से आपकी हथेली में समा जाता है। फोन की बाडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है जो मैटल फिनिश में है।

इसकी बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और यह हाथ में पकड़ने पर आपको बेहतर अहसास भी कराएगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप इसका बैक पैनल खोल कर खुद से बैटरी बदल सकते हैं। टेक्नो कैमोन आई क्लिक : अच्छी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस के बावजूद क्लिक की कमी

हालांकि टैंबो टीए-3 बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन नहीं है लेकिन इसमें स्क्रीन के नीचे आपको कोई भी टच बटन दिखाई नहीं देगा। सभी कंट्रोल बटन स्क्रीन के उपर हैं।

पिछले पैनल में कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यहीं नीचे की ओर लाउडस्पीकर है। उपर में चार्जर और ईयरफोन स्लॉट्स हैं।

टैंबो टीए-3 में 4.95—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 480×960 पिक्सल है। हालांकि रेजल्यूशन कम कहा जा सकता है लेकिन कंपनी ने इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो कि इसे मजबूती प्रदान करती है। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन एचडी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। हां टच रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है। वनप्लस 6 रिव्यू: फीचर, स्टाइल और परफॉर्मेंस, हर मामले में है बेहतर

यह फोन मीडियाटेक एमडी 6737 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.1 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 64जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कंपनी ने टैंबो टीए-3 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया है। हालांकि इस ओएस को थोड़ा पुराना काहा जा सकता है। ओरियो होता तो ज्यादा बेहतर था।

फोटोग्राफी की बात की जाए तो टैंबो टीए—3 में फ्रंट और रियर देनों में 5—मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और दोनों कैमरे के साथ फ्लैश है।

फ्रंट में सॉफ्ट फ्लैश है जिसकी मदद से आप कम रोशनी में भी अच्छी सेल्फी ले सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ के साथ 4जी वोएलटीई दिया गया है। अर्थात आप इसमें जीयो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

फोन की सेटिंग में फेस अनलॉक का आॅप्शन मिलेगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलाक भी सेट कर सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए टैंबो टीए—3 में 2100 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने 15 घंटे टॉक टाइम का दावा करती है।