सस्ते Electric Vehicles की चाह रखने वालों को तगड़ा झटका, सीधे 25000 रुपये महंगी हुई Tata Nexon EV Car

Join Us icon

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जनता भी बिजली से चलने वाले वाहनों में अपनी रूचि दिखा रही है और Electric Car, Electric Scooter तथा Electric Bike को खरीदना चाह रही है। फिलहाल इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्राइस आम आदमी की जेब से बाहर है और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का दाम कम होने का इंतजार है। लेकिन प्राइस कम होने की बाट जोह रहे लोगों के लिए आज एक झटका देने वाली खबर आई है। देश में हिट हो रही इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV की कीमतों में कंपनी ने सीधे 25,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

Tata Nexon EV Price in India

टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार के सभी मॉडल्स का दाम कंपनी की ओर से 25,000 बढ़ा दिया गया है। इस कार का Tata Nexon XM मॉडल पहले 14.29 लाख में बिकता था लेकिन इसका प्राइस 14.54 लाख हो गया है। इसी तरह 15.7 लाख रुपये में आया Tata Nexon XZ+ मॉडल अब 15.95 लाख रुपये का तथा 16.7 लाख रुपये वाला Tata Nexon Dark XZ+ मॉडल अब 16.95 लाख रुपये का हो गया है।

Tata Nexon EV Electric Car Price in India increased

इस Electric Car के Tata Nexon XZ+ Lux मॉडल का प्राइस 16.04 लाख रुपये से बढ़कर 16.29 लाख रुपये हो गया है तथा टाटा नेक्सॉन ईवी का सबसे महंगा मॉडल Tata Nexon Dark XZ+ Lux भी 16.9 लाख रुपये से बढ़कर अब 17.15 लाख रुपये का हो गया है। यहां आपको बता दें कि टाटा नेक्सॉन का मार्केट शेयर इस वक्त काफी बड़ा है और कंपनी ने हाल ही घोषणा की थी कि इंडिया में Tata Nexon EV की 13,500 से भी ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

Tata Nexon EV की ताकत

टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने 30.2 kWh की क्षमता का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी दी है। वहीं, कंपनी इसकी बैटरी पर 8 साल/1.6 लाख किमी. तक की वारंटी भी देती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसे महज 1 घंटे में ही फास्ट चार्जिंग सिस्टम से 80% तक चार्ज किया जा सकता है जबकि रेगुलर चार्जर से इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 9 घंटे का समय लगता है। टाटा नेक्सॉन ईवी के भारतीय बाजार में कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here