
Electric Cars की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Tata Motors ने भारत में Nexon EV के बाद दूसरी मास मार्केट ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) Tigor EV को पेश कर दिया है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत से 31 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन, कंपनी ने कार की लुक डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी पिछले हफ्ते ही दे दी थी। वहीं, कंपनी इस कार की प्री-बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन शुरु कर चुकी है। अगर आप इस कार को घर बैठे प्री-बुक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनके चलते आप कुछ टोकन मनी देकर कार की बुकिंग इसके लॉन्च से पहले अपने लिए करा सकते हैं।
कैसे करें Tigor EV बुक
- Tigor EV बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://bookonline.tatamotors.com/tigor-ev/#/variants पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर शुरुआत में राइट साइड आप उस वेरिएंट को चुने जिसके लिए प्री-बुकिंग करना चाहते हैं।
- टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार XZ+ DT, XZ+ और XM वेरिएंट में आती है। इनमें से एक वेरिएंट को सिलेक्ट करने के बाद कलर Signature Teal Blue को सिलेक्ट करें।
- इन दोनों ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद Checkout ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Checkout पर क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर, नाम और बाकि पर्सनल डिटेल के साथ बिलिंग एड्रेस व डीलर की इंफोर्मेशन एंटर करनी होगी।
- इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो साइड में 21,000 रुपए की पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
- आपकी कार की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब Tigor EV लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।
Tata Tigor EV का प्राइस
Tata Tigor EV Ziptron की कीमत Nexon EV से कम होगी। कंपनी ने नेक्सॉन को 13.99 से 16.85 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। 2021 Tigor EV की क़ीमत की बात करें तो यह 7.81 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसे में Tigor EV भारत में प्राइवेट बॉयर्स के लिए सबसे किफायती ईवी होगी। इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार
लेटेस्ट वीडियो : Most Important Factors to Consider Before Buying a 5G Phone
Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग कंपनी है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक Tigor के साथ कंपनी भारत में अपनी दावेदारी को काफी मजबूत कर रही है। इस प्राइस सेगमेंट में Tigor EV के मुकाबले कोई कार नहीं है।




















