बड़ी बैटरी वाले फोन TCL K70 और TCL K70 Power हुए लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

दो नए टीसीएल फोन आए हैं। कंपनी की ओर से TCL K70 और TCL K70 Power लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों 4G Smartphone हैं जो सबसे पहले थाईलैंड में बेचे जाएंगे। बड़ी स्क्रीन और पावरफुल बैटरी के साथ ही इन स्मार्टफोंस में मिडरेंज स्पेसिफिकेशन्स दी गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। ये नए टीसीएल के स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लाए जाएंगे या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता कहना मुमकिन नहीं है।
TCL K70 और TCL K70 Power स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 750nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। TCL K70 Power को थाईलैंड में Nebula Blue और Space Gray कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं TCL K70 को Black कलर शेड में लाया गया है।
परफॉर्मेंस सेगमेंट की बात करें तो टीसीएल के70 और के70 पावर को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MediaTek Helio G100 Turbo चिपसेट पर काम करते हैं। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
फोटोग्राफी के लिए TCL K70 और TCL K70 Power के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। ये दोनों मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
दोनों मोबाइल फोंस की तकरीबन सभी स्पेक्स जहां एक समान हैं, वहीं बैटरी के मामले में कंपनी ने इन दोनों को अलग रखा है। पावर बैकअप के लिए TCL K70 को 5,200mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं अपने नाम के ही अनुरूप TCL K70 Power पावरफुल 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों नए स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किए गए हैं।
अन्य फीचर्स पर नज़र डालें तो टीसीएल के70 और के70 पावर IP64 सर्टिफाइड है जो इन्हें पानी से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें एडवांस Bluetooth 6.0 और NFC का सपोर्ट दिया गया है। म्यूजिक का मजा लेने के लिए इन टीसीएल स्मार्टफोंस में स्टीरियो स्पीकर और DTS का सपेार्ट मौजूद है। फोन अनलॉकिंग के लिए इनके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
कीमत की बात करें तो TCL K70 थाईलैंड में 4GB RAM + 128GB Storage के साथ पेश हुआ है जिसका प्राइस €135.50 यानी 15 हजार रुपये के करीब बताया गया है। TCL K70 Power को दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB Storage का रेट THB 13,090 यानी तकरीबन 36 हजार रुपये और 8GB RAM + 128GB Storage का प्राइस THB 14,090 यानी तकरीबन 39 हजार रुपये है।