
Tecno ने टेक मंच पर आखिरकार अपने सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन Camon 16 Premier को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की यूएसपी एक क्वाड-कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज डिसप्ले जैसे फीचर्स हैं। इतना ही नहीं यह हैंडसेट एक टॉप-एंड गेमिंग प्रोसेसर के साथ आता है जो एक बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। इससे पहले ट्रांजिशन इंडिया ने इस हफ्ते अपना नया और सस्ता हैंडसेट Tecno Spark Go 2020 लॉन्च किया था। आइए आगे आपको Tecno Camon 16 प्रीमियर के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि, अभी इस फोन के इंडिया में पेश किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
डिजाइन
Camon 16 Premier को कंपनी ने खास डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन के फ्रंट में पिल-शेप्ड डुअल सेल्फी होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। डिसप्ले के टॉप लेफ्ट पर होल-पंच मौजूद है, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर प्लेस हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर टॉप और बॉटम में थोड़े बेजल्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, राइट और लेफ्ट साइट में कम बेजल्स हैं। डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक को जगह दी गई है। रियर पैनल पर इस फोन में प्लैगशिप लेवल का चौकोर क्वाड कैमरा मिडल में प्लेस है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन प्लेस किया गया है, जिसके नीचे पावर ऑन-ऑफ बटन भी है। इसे भी पढ़ें: अब तक इंडिया में बैन हो चुकी है 200 से भी अधिक चाइनीज ऐप, यहां देखें पूरी लिस्ट

6 कैमरा से है लैस
अगर बात करें कैमरा की तो इसमें फ्रंट पर दो और बैक में चार सेंसर हैं। रियर में एक 119 डिग्री एंटी-डिस्ट्रोशन सुपर वाइड एंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल 1080p अल्ट्रा नाइट पोर्टेट लेंस के साथ LED है।
वहीं, Tecno Camon 16 Premier में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में दो सेंसर हैं। इनमें से एक 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैम और 8-मेगापिक्सल का 105 डीग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और डुअल फ्रंंट फ्लैश है।
स्पेसिफिकेशन्स
Techno Camon 16 Premier में 6.9-इंच FHD dual डॉट-इन डिसप्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक MediaTek G90T चिपसेट के साथ Cortex-A76 CPU और माली G76 जीपीयू है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च, पॉप-अप कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और 5G प्रोसेसर
हार्डवेयर के साथ हीट कम करने के लिए फोन में नई तकनीक भी दई गई है। जो कि 2 डिग्री तक प्रभावी ढंग से फोन को ठंडा करने में सक्षम है। हैंडसेट में पवार बैकअप के लिए 4,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा 33W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फ्लैश चार्जर 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज होने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Tecno Camon 16 प्रीमियर में GSM, WCDMA, LTE (FDD, TDD), GPRS, HSPA +, FULL EDGE, GPS, WIFI, FM, BT, और OTG शामिल हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर HiOS पर चलता है। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर सिल्वर, गोमेद ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, मिस्टी ग्रे, क्लाउड व्हाइट और प्यूरिस्ट ब्लू रंग विकल्पों में आता है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की।














