Tecno Camon 50 और 50 Pro आए सामने! मिड-बजट स्पेक्स के साथ डिस्प्ले मिलेगी शानदार

टेक्नो कंपनी जल्द ही अपनी ‘कैमोन’ सीरीज की नई जेनरेशन मार्केट में उतार सकती है। पिछले साल सितंबर महीने में ब्रांड का Tecno Camon 50 स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में देखा गया था। वहीं अब जनवरी 2026 में एक बार फिर यह मोबाइल सामने आया है। यह टेक्नो का फोन गूगल प्ले कसोंल पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल की कई अहम डिटेल्स सामने आई है। कैमोन 50 के साथ ही यहां Tecno Camon 50 Pro की भी जानकारी उजागर हो गई है।
गूगल प्ले कसोंल लिस्टिंग की जानकारी टेक वेबसाइट एक्सपर्टपिक के जरिये सामने आई है। टेक्नो कैमोन 50 को CN5 और टेक्नो कैमोन 50 प्रो को CN5c मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां इन दोनों स्मार्टफोंस की फ्रंट ईमेज भी सामने आई है। फोटोज़ में Tecno Camon 50 को फ्लैट स्क्रीन वाला फोन दिखाया गया है वहीं Camon 50 Pro में कर्व्ड ऐज स्क्रीन दी गई है जिसपर पिल-शेप सेल्फी कैमरा मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इन दोनों स्मार्टफोंस को एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS से लैस बताया गया है। लिस्टिंग में इन स्मार्टफोंस में MediaTek MT6789 मॉडल नंबर वाला चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। यहां प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन अनुमान है कि यह Helio G100 Ultimate या फिर G200 Ultimate प्रोसेसर हो सकता है।
लिस्टिंग की मानें तो इन स्मार्टफोंस के दिए जाने ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले 6 ARM Cortex-A55 कोर और 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला डुअल ARM Cortex-A76 कोर शामिल होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन मोबाइल्स में ARM Mali-G57 जीपीयू देखने को मिल सकता है। बहरहाल प्रोसेसिंग डिटेल्स के बाद यह जरूर कहा जा रहा है कि Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro 4G होंगे।
टेक्नो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो स्मार्टफोंस को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में 8GB RAM से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल्स का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट में 6जीबी रैम दी जा सकती है। वहीं स्क्रीन की बात करें तो इन दोनों टेक्नो फोंस में 1080 x 2364 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन साइज क्या होगा, यह डिटेल अभी पर्दे में ही है।
कंपनी अपने नए कैमोन सीरीज स्मार्टफोंस को मार्केट में कब उतारेगी, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि फरवरी महीने में Tecno Camon 50 और Tecno Camon 50 Pro को ग्लोबल मंच पर पेश किया जा सकता है। याद दिला दें कि पिछले साल Tecno Camon 40 सीरीज को कंपनी ने MWC 2025 में पेश किया था। ऐसे में हो सकता है नई सीरीज भी एमडब्ल्यूसी में ही अनाउंस की जाए।
बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले एक अन्य टेक्नो फोन CN7c मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था। माना जा रहा है कि यह Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन है। गीकबेंच पर इसे 2.60GHz क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस बताया गया था। लिस्टिंग में फोन का 12GB RAM वेरिएंट सामने आया था। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 1082 और मल्टी-कोर 3257 प्वाइंट्स दिए गए थे। टेक्नो कैमोन 50 सीरीज से जुड़ी अन्य डिटेल्स सामने आते ही 91मोबाइल्स द्वारा पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।