60x AI Super Zoom की ताकत के साथ Tecno Camon 50 Pro और Camon 50 लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/tecno-camon-50-Pro.jpg

टेक ब्रांड टेक्नो ने अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Tecno Camon 50 और Tecno Camon 50 Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की ओर से ये मोबाइल अभी अफ्रीकन बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। टेक्नो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो में 32MP selfie कैमरा, 6150mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसी खूबियां मौजूद हैं जिनकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

टेक्नो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो की परफॉर्मेंस पावर एक समान हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Helio G200 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किए गए हैं जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखते हैं। दोनों मोबाइल फोन एंड्रॉयड 16 पर लाए गए हैं जो HiOS 16 के साथ काम करते हैं।

Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro स्मार्टफोंस को 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। कैमोन 50 में जहां फ्लैट स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है वहीं कैमोन 50 प्रो कर्व्ड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन है। दोनों ही AMOLED पैनल पर बने हैं और डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ये मोबाइल अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर तकनीक से लैस हैं।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो कैमोन 50 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल LYT700C OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंग लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर लगाया गया है।

टेक्नो कैमोन 50 प्रो के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें तीन बैक सेंसर दिए गए हैं। यह मोबाइल एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT700C OIS मेन सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह टेक्नो का नया फोन 60x AI Super Zoom की क्षमता से लैस है।

पावर बैकअप के लिए इन Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro 4G फोंस को 6150mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह 1800 बार चार्ज करने के बाद भी 80% बैटरी हेल्थ कायम रख पाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

टेक्नो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो को IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह मोबाइल्स को धूल और पानी से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है जिसमें गर्म पानी, चाय या कॉफी भी शामिल है। ग्लोबल मार्केट में इन स्मार्टफोंस को Moonlight Black, Malachite Green, Nebula Titanium, Fir Green, Lavender Mist और Mint Cream कलर्स में लाया गया है। वहीं प्रो मॉडल में एक एक्स्ट्रा Ethereal Blue कलर भी शामिल है।

ये दोनों नए टेक्नो स्मार्टफोन 8GB RAM पर लॉन्च हुए हैं जो 256GB memory सपोर्ट करते हैं। कैमोन 50 की कीमत KES 37,500 यानी 26 हजार रुपये के करीब है और कैमोन 50 प्रो का रेट KES 44,000 यानी तकरीबन 30,999 रुपये है। Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro इंडिया में कब लॉन्च होंगे, इस जानकारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।