JioPhone Next को टक्कर देने आया Tecno Pop 4 LTE 4G Phone, कीमत सिर्फ 5000 रुपये के करीब

Join Us icon

कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस लेकर आने वाला टेक ब्रांड टेक्नो आज एक और सस्ता स्मार्टफोन लाया है। टेक्नो ने आज टेक मंच पर अपना बजट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Tecno Pop 4 LTE स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल फोन लो बजट में आया है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 5,000 रुपये के करीब है। नया टेक्नो फोन फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने हालांकि इस फोन के इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर Tecno Pop 4 LTE Smartphone भारत में लॉन्च होता है तो यह JioPhone Next के सामने नई चुनौती बन सकता है क्योंकि इसकी कीमत भी इसकी के आस-पास है।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone का डिजाईन

टेक्नो का यह मोबाइल एक बजट फोन है जो बेजल्स वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन के चारों ओर हल्के चौड़े बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच मौजूद है। डिसप्ले के उपरी बेजल पर टेक्नो ने फ्रंट फ्लैश भी लगाई है जो सेल्फी कैमरे का साथ देगी। इसी तरह फोन के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone launched in Low Budget price specs sale

Tecno Pop 4 LTE के रियर पैनल पर नीचे की ओर टेक्नो ब्रांडिग दी गई है जिसके साईड में स्पीकर भी मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है। टेक्नो ने अपने इस फोन को Slate Grey और Aqua Blue कलर में बाजार में उतारा है। यह बात पूरी तरह से पुख्ता तो नहीं हो पाई है लेकिन हमें उम्मीद है कि इस फोन के बैक पैनल पर हटाकर बैटरी को भी रिमूव किया जा सकता है। इसकी पुष्टि होते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 20MP Selfie और 48MP Rear कैमरे वाला Samsung Galaxy M21 2021 Edition, 12499 रुपये में लॉन्च

Tecno Pop 4 LTE Smartphone की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पॉप 4 एलटीई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.52 इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो आईपीएस पैनल पर बनी है। यह टेक्नो मोबाइल एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जिसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। फिलिपिंस में यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone launched in Low Budget price specs sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Pop 4 LTE डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक क्यूवीजीए एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को फिलिपिंस में Php 3,590 में लॉन्च किया गया है जो 5,300 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here