सिर्फ 6099 रुपये में लॉन्च हुआ नया टेक्नो मोबाइल फोन Tecno POP 6 Pro, सिंगल चार्ज में चलेगा पूरे 42 दिन!

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पब्लिश किया था कि टेक ब्रांड टेक्नो अपनी ‘पॉप’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Tecno POP 6 Pro पर काम कर रहा है जो 6,099 प्राइस पर इंडियन मार्केट में लाया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने हमारी खबर को कन्फर्म करते हुए टेक्नो पॉप 6 प्रो इसी कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह टेक्नो मोबाइल फोन Tecno POP 6 Pro 6,099 रुपये में अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Tecno POP 6 Pro Price

टेक्नो पॉप 6 प्रो इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 6,099 रुपये है। यह टेक्नो मोबाइल Peaceful Blue और Polar Black कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है। बंडल ऑफर के तहत सिर्फ 399 रुपये एक्स्ट्रा देकर Tecno POP 6 Pro के साथ Boat Bassheads भी पाया जा सकता है।

Tecno POP 6 Pro launched in india at rs 6099 price know specifications sale offer details

Tecno POP 6 Pro Specifications

टेक्नो पॉप 6 प्रो 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120 हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 270 पीपीआई सपोर्ट करती है। डॉट नॉच स्टाईल वाली इस फोन स्क्रीन को 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन की मोटाई महज़ 8.75एमएम है।

6099 price smartphone Tecno POP 6 Pro india launch date and specifications

Tecno POP 6 Pro एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल फोन 2GB LPDDR4x RAM और 32GB eMMC5.1 ROM सपोर्ट करता है जिसमें 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

Tecno POP 6 Pro launched in india at rs 6099 price know specifications sale offer details

फोटोग्राफी के लिए नए टेक्नो मोबाइल में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पॉप 6 प्रो के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन फ्रंट फ्लैश से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno POP 6 Pro launched in india at rs 6099 price know specifications sale offer details

Tecno POP 6 Pro डुअल सिम फोन है जिसमें 3.5एमएम जैक व ओटीजी के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 42 दिन स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here