सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला यह शानदार फोन, Xiaomi-Realme को मिली चुनौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/Tecno-Spark-5-3.jpg

टेक कंपनी टेक्नो उन स्मार्टफोंस ब्रांड्स में एक है जो अपने डिवाईसेज़ को लो बजट में पेश करती है। टेक्नो ने कई सेग्मेंट्स में इंडिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस ब्रांड ने फरवरी महीने में पंच-होल डिसप्ले वाला TECNO Camon 15 और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला TECNO Camon 15 Pro बाजार में उतारा था, जिन्हें काफी पंसद किया गया था। वहीं आज इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए टेक्नो ने एक और नया डिवाईस TECNO Spark 5 भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो कल से ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया के साथ ही देश ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Tecno Spark 5

टेक्नो स्पार्क 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डॉट-इन डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.2 प्रतिशत का है तथा यह डिसप्ले 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले पर उपरी बाईं पंच-होल मौजूद है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है।

Tecno Spark 5 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 6.1 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। टेक्नो ने अपने नए फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 5 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर बने स्क्वायर में स्थित है। इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में दिए गए हैं तथा इनके दाईं ओर क्वॉड फ्लैश ओर लेंस डिटेल लिखी गई है। इस रियर सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Tecno Spark 5 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 5 रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 5 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में इस फोन को Ice Jadeite और Spark Orange कलर में खरीदा जा सकता है।