
Tecno अपनी Spark सीरीज का विस्तार कर सकता है। इस कड़ी में कंपनी के दो नए मॉडल Tecno Spark 50 और Spark 50 Pro आ सकते हैं। यह EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुए हैं। जो इनके यूरोप में लॉन्च होने का संकेत है। उम्मीद है यह आगामी मोबाइल्स बजट रेंज में Spark 40 सीरीज के सक्सेसर के रूप में आएंगे। आइए, आगे आपको लिस्टिंग की जानकारी विस्तार से बताते हैं।
EEC डेटाबेस में Tecno Spark 50 को मॉडल नंबर KN4n और Tecno Spark 50 Pro को मॉडल नंबर KN5n के साथ देखा गया है। इनके नाम भी साफ नजर आ रहे हैं। दोनों को क्रमशः KZ0000012312 और KZ0000012313 जैसे नोटिफिकेशन नंबर मिले हैं। इनकी सर्टिफिकेशन वैलिडिटी 31 दिसंबर 2035 तक दर्शाई गई है।
फिलहाल Tecno Spark 50 और Tecno Spark 50 Pro स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इन्हें एंट्री-लेवल और लोअर-मिड-रेंज ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है।
पूर्व मॉडल Tecno Spark 40 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर है। स्पीड के लिए 8GB (4GB+4GB वर्चुअल RAM) और 16GB (8GB+8GB वर्चुअल RAM) दी गई है। जबकि इंटरनल स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB इंटरनल ऑप्शन हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस लेटेस्ट Android 15 OS पर रन करता है।
फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और सेल्फी लेने के लिए 5MP फ्रंट कैमरा है।
Tecno Spark लाइनअप कम प्राइस रेंज में बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा, आकर्षक डिजाइन देने के लिए जाना जाता है। इसलिए Spark 50 और Spark 50 Pro भी स्टूडेंट, पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक, सोशल मीडिया और बेसिक गेमिंग के लिए फोन तलाश रहे लोगों को पसंद आ सकते हैं।
मार्केट में एंट्री लेने के बाद Spark 50 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Z10 Lite, realme Narzo 80X और Infinix Hot 60 जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि Tecno Spark 50 और Spark 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, इसलिए इनके बारे में और जानकारी आने का वेट करना होगा।
Tecno ने पिछले कुछ सालों से ग्राहकों को सस्ते में बढ़िया पेशकश दी हैं। यदि आने वाले समय में इन मोबाइल्स में बड़ी बैटरी, बढ़िया कैमरा, फास्ट चार्जिंग और ब्राइट डिस्प्ले मिलता है तो Spark 50 सीरीज यूरोप और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में सही विकल्प साबित हो सकती है। आप इन मोबाइल्स की बारे में और जानकारी के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें। हम आपको नए पोस्ट में अपडेट देंगे। (सोर्स)










