
Tecno Spark Go 3 जनवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। आज कंपनी ने इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल भी पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नया टेक्नो फोन स्पार्क गो 3 प्रो 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 5200mAh battery और 13MP Camera सपोर्ट करता है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark Go 3 Pro प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं इस 4GB RAM + 128GB मेमोरी वाले फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो की सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। बताते चलें कि यह फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर Spark Go 3 Pro को 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) देती है।
Tecno Spark Go 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को MediaTek Helio G81 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 371151 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में ARM Mali-G52 MC2 जीपीयू दिया गया है।
Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 1526 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह IPS LCD पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 580nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। सस्ते फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलना यूजर्स के लिए वाकई फायदेमंद है।
फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो का फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो ऑटोफोकस फीचर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark Go 3 Pro 4G स्मार्टफोन में एफ/.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह नया टेक्नो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। Spark Go 3 Pro गर्म चाय और तेल गिरने पर भी खराब नहीं होगा।
Tecno Spark Go 3 Pro 4G फोन में साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही यह मोबाइल Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है। यानी इस टेक्नो फोन से टीवी रिमोट का काम किया जा सकता है। इस फोन में OTG भी दिया गया है।











