9,999 रुपये में TECNO Spark Go 5G भारत में लॉन्च, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Join Us icon

TECNO ने आज भारत में अपना नया और किफायती 5G स्मार्टफोन TECNO Spark Go 5G लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसमें कम कीमत में शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 8जीबी तक रैम, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 6.74 इंच इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट शामिल हैं। आइए, आगे आपको फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

TECNO Spark Go 5G सिंगल 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में आया है। इसकी भारत में कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। जबकि फोन की सेल 21 अगस्त 2025 से फ्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। कंपनी ने लॉन्च के साथ एक बड़ा सरप्राइज भी प्लान किया है। जिसके तहत Spark Go 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1 करोड़ से अधिक की प्राइज पूल में इनाम जीतने का मौका मिल सकता है। इससे फोन खरीदने का अनुभव और भी रोमांचक बन सकता है।

TECNO Spark Go 5G फोन सिर्फ 7.99mm पतला है और इसमें 6000mAh की बैटरी होने के बावजूद यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन बताया गया है। इसमें IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तकनीक है। यह Sky Blue, Ink Black, Turquoise Green और हेरिटेज से प्रेरित Bikaner Red जैसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

TECNO Spark Go 5G स्मार्टफोन में 6.74-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, इस पर शानदार व्यूइंग अनुभव मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। साथ ही 8GB RAM (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल) और 128GB स्टोरेज मौजूद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन HiOS 15 पर आधारित Android 15 पर काम करता है।

डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AIGC Portrait, Video, AI CAM, Portrait, Super Night Mode, Time-lapse, Dual Video, Vlog Mode, Slow Motion, Sky Shop, Pro Mode, Panorama और Document Scan जैसे फीचर्स सपोर्ट से लैस है। यह सेटअप लो-लाइट फोटोग्राफी से लेकर क्रिएटिव कंटेंट क्रिएशन तक की जरूरत को पूरा कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो AIGC Portrait, Video, AI CAM, Portrait, Wide Selfie, Time-lapse, Dual Video और Vlog Mode सपोर्ट कर सकता है।

चार्जिंग स्पीड की बात करें तो TECNO Spark Go 5G में 18वॉट सपोर्ट है। इसके साथ ही यह अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 5G Carrier Aggregation और 4×4 MIMO टेक्नोलॉजी है, जिससे फास्ट और स्थिर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल जाएगी। यहीं नहीं फोन में “No Network Communication” मोड दिया गया है, जिससे यूजर्स चाहें तो पूरी तरह ऑफलाइन रह कर भी जुड़ सकते हैं।

फोन में TECNO का इन-हाउस विकसित Ella AI Assistant दिया गया है, जो हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी भाषाओं के साथ रिस्पांस कर सकता है। इसके जरिए सर्च, ट्रांसलेशन, लिखने और डेली टास्क को आसान बनाया जा सकता है।

इस नए टेक्नो फोन के साथ ब्रांड एंट्री लेवल यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो कम कीमत में 4 जी से नए 5 जी स्मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं या फिर वे यूजर्स जो सस्ते में 5जी फोन खरीदने का मन बना रहा है यदि आप भी 10,000 रुपये से कम में 5जी सपोर्ट, बड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस चाहते हैं तो आपके लिए TECNO Spark Go 5G अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं, अगर विकल्प की बात करें तो इसकी टक्कर बाजार में मौजूद Redmi 14C से हो सकती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप, 6 GBRAM, 50MP रियर कैमरा और 5160mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ आप POCO M7 को भी लिया जा सकता है यह भी कम कीमत में आता है और Snapdragon 4 Gen 2 चिप, 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला है। इसके अलावा iQOO Z10 Lite भी फोन को मुकबला दे सकता है यह भी 10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी दी गई है।

10,000 से कम की कीमत में TECNO Spark Go 5G काफी पावरफुल पैकेज लग रहा है। इसके 5G Carrier Aggregation, 4×4 MIMO, लोकल लैंग्वेज AI असिस्टेंट, और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स भी आपको लुभा सकते हैं। हम फोन का रिव्यू करने के बाद भी इसकी ओर डिटेल्स शेयर करेंगे। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा ऐसी ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।



Best Competitors

iQOO Z10 Lite Rs. 16,999
76%
vivo T4 Lite Rs. 18,499
75%
POCO M7 Rs. 12,499
77%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here