TikTok को झटका, गूगल प्लेस्टोर और एप्पल एप स्टोर ने हटाया ये एप

Join Us icon

पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok इस समय काफी ट्रेंड में है। लेकिन, अब सामने आई खबर से टिकटॉक यूजर्स को झटका लग सकता है क्योंकि गूगल और एप्पल ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म से इसे हटा लिया है। हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही TikTok ऐप को डाउनलोड कर रखा है, वह अपने स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले दिनों टिकटॉक पर ​अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने इसे बैन करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी। इससे पहले टिकटॉक ने मद्रास हाई कोर्ट के बैन से जुड़े आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। मद्रास हाई कोर्ट की ओर से फैसला सुनाते हुए कहा गया था कि यह ऐप बच्चों पर बुरा असर डालते हुए पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा दे रहा है।

इसके साथ ही यूजर्स को यौन हिंसक बना रहा है। अश्लील कंटेट ऐप पर शेयर करने का आरोप लगाते हुए इस ऐप के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इसे भी पढ़ें: टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त चली गोली, युवक की मौत

बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर में TikTok दुनिया भर में तीसरा सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऐप बना था। पिछली तिमाही में भी इसकी रैंकिंग इतनी ही थी। TikTok ने मार्च तिमाही में 18.8 करोड़ नए यूजर जोड़े, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.86 करोड़ यूजर्स की रही।

गौरतलब है कि Bytedance Technology ने पहले लगाए गए बैन को हटाने के लिए कोर्ट में अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। भारत टिकटॉक ऐप के लिए एक बड़ा बाजार है, ऐसे में कंपनी के बिजनस पर असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here