ये हैं साल 2017 में सर्च किए जाने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन

Join Us icon

साल 2017 अलविदा कहने को तैयार है। यह साल इंडियन टेक जगत के लिए भी बेहद अलग और खास रहा है। एक ओर जहां एप्पल, सैमसंग और गूगल ने अपने दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए वहीं शाओमी ने इंडियन मार्केट में अपना नाम और भी बुलंद कर लिया। रिलायंस जियो ने जहां अपना 4जी फीचर फोन ‘जियोफोन’ लॉन्च कर एक नई रीत शुरू की वहीं एयरटेल व वोडाफोन जैसी कंपनियों ने भी भारतीय टेक कंपनियों के साथ मिलकर बंडल आॅफर के साथ सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश किए। बेज़ल लेस डिसप्ले हो या डुअल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी हो या फिर हाई रैम मैमोरी। तमाम मोबाईल कंपनियों ने बेहतरीन डिवाईसेज़ को इस साल पेश किया। इस साल कौन सा फोन सबसे ज्यादा हिट रहा और कौन फ्लॉप हुआ इस पर 91मोबाईल्स ने गहन रिसर्च की है। हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 ऐसे मोबाईल फोन्स की सूची जो साल 2017 में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किए गए हैं।

टॉप ट्रेंडिंग मोबाईल फोन इन इंडिया (2017)
1. एप्पल आईफोन 8
2. शाओमी रेडमी नोट 4
3. रिलायंस जियोफोन
4. शाओमी रेडमी 5ए
5. वनप्लस 5
6. एप्पल आईफोन 10
7. नोकिया 6
8. वीवो वी7 प्लस
9. ओपो एफ5
10. वीवो वी5

टॉप ट्रेंडिंग मोबाईल फोन इन इंडिया (2017) की सूची में इंडियन्स द्वारा एप्पल का नया स्मार्टफोन आईफोन 8 सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं एप्पल की बराबरी करते हुए शाओमी का रेडमी नोट 4 इस लिस्ट में दूसरें नंबर पर आया है। वहीं शहरों के साथ ही ग्रामीण ईलाकों में भी सबसे बड़ी सेंसेशन बना रिलायंस का जियोफोन इस सूची में तीसरें नंबर पर है।

top-10-phone-under-rs-7000

चौथे नंबर पर जहां शाओमी रेडमी 5ए आया है वहीं वनप्लस का फ्लैगशिप कीलर वनप्लस 5 पाचवें नंबर पर है। एप्पल का सबसे मंहगा फोन आईफोन 10 भी भारतीयों द्वारा खूब सर्च किया गया है जिसके चलते यह फोन छठें नंबर पर आया है वहीं एंडरॉयड स्मार्टफोन के साथ एक फिर मोबाईल जगत में वापसी करने वाली नो​किया के स्मार्टफोन नोकिया 6 ने इस लिस्ट में सातवां स्थान पाया है।

इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा स्मार्टफोन जिसमें टच स्क्रीन और की-पैड दोनों पर कर सकेंगे टाईप, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये

2017 के टॉप 10 ट्रेंडिंग मोबाईल में वीवो वी7 प्लस आठवें, ओपो की एआई तकनीक से लैस सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ5 नौवें तथा वीवो वी5 ने दसवां स्थान हासिल किया है।