
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने भारतीय टेलीकॉम कंपनी Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL को फटकार लगाई है। दरअसल इन कंपनियां द्वारा लॉकडाउम में दिए जा रहे लाभ को लेकर ट्राई ने कहा है कि लॉकडाउन के बीच सभी सब्सक्राइबर्स को बिना किसी परेशानी इन सभी सर्विसेज का लाभ मिलना चाहिए।
दरअसल, पूरे देश में फैली महामारी कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कुछ दिनों पहले Reliance Jio, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने यूजर्स को कुछ राहत देने की घोषणा की थी। ये कंपनियां लॉकडाउन के बीच अपने यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी और फ्री टॉकटाइम ऑफर कर रही हैं, जिससे यूजर्स को रिचार्ज कराने के लिए परेशान न होना पड़े।
रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के कारण कई 2 जी प्रीपेड उपयोगकर्ता रिचार्ज करने में असमर्थ हैं और उनकी कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है। जबकि, टेलीकॉम ऑपरेटरों ने चुनिंदा अन्य प्रीपेड उपयोगकर्ताओं (जो 2 जी पर नहीं थे) को विस्तारित वैधता की पेशकश की।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ट्राई ने भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो और यहां तक कि एमटीएनएल को 7 अप्रैल को अलग-अलग पत्र लिखे हैं। ट्राई ने कहा गया है कि लॉकडाउन में दिए जा रहे लाभ में 2G सब्सक्राइबर्स को शामिल नहीं किया गया है। इन यूजर्स को रिचार्ज सुविधाओं की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही है।
ट्राई ने जोर देते हुए कहा कि टेलिकॉम ऑपरेटर्स को लॉकडाउन पीरियड के बीच वह सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए जो सब्सक्राइबर्स के हित में हों। बढ़ी हुई वैलिडिटी और फ्री टॉकटाइम का हक सभी यूजर्स को है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। हालांकि, फिलहाल कंपनियों द्वारा इसका कोई जवाब नहीं आया है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही सभी कंपनियों ने लॉकडाउन को देखते हुए अपने प्रीपेड कस्टमर्स के ली वैधता को बढ़ा दिया था। वहीं, यूजर्स के अकाउंट में 10 रुपए क्रेडिट किए थे। हालांकि, इसका लाभ 2G यूजर्स को नहीं मिल पा रहा है, जिसे लेकर ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को फटकार लगाई है।





















