क्या आप भी करते हैं लैंडलाइन फोन का यूज तो यह खबर जरूर पढ़ें

मोबाइल फोन के बढ़ते चलन के बीच भले ही लैंडलाइन का उपयोग कम हो गया हो, लेकिन अभी भी कई घरों और दफ्तरों में फिक्स्ड लाइन सर्विस को यूज किया जाता है। अगर आपके भी घर या ऑफिस में लैंडलाइन फोन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सरकार को सुझाव दिया है कि अब लैंडलाइन नंबरर्स को भी मोबाइल नंबरों की तरह 10 अंकों का किए जाना चाहिए।
TRAI ने सरकार को दिया ये सुझाव
सोशल मीडिया X पर ट्राई के पोस्ट के अनुसार TRAI ने अपने ताजा रेकमेंडेशन में फिक्स्ड लाइन (लैंडलाइन) यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का सुझाव दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि अब लैंडलाइन नंबरिंग सिस्टम को भी मोबाइल नंबरों की तरह 10 अंकों का किए जाने की जरूरत है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध फोन नंबरों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।
प्रेसविज्ञप्तिसंख्या- 09/2025 – ट्राई ने राष्ट्रीय नंबरिंग योजना के संशोधन पर सिफारिशें जारी किए जाने के संबंध मे
TRAI releases recommendations on Revision of National Numbering Planhttps://t.co/kWTtAZaKVp— TRAI (@TRAI) February 6, 2025
क्या है नई नंबरिंग प्रणाली?
TRAI ने अप्रयुक्त फोन नंबरों को मुक्त करने और STD कोड प्रणाली को समाप्त करने के उद्देश्य से एक नई नंबरिंग प्रणाली की सिफारिश की है। यह नई व्यवस्था दूरसंचार सर्किल या राज्य स्तर पर लागू होगी।
ग्राहकों पर क्या होगा असर?
इस सिफारिश के लागू होने के बाद, लैंडलाइन से किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए ‘0’ का प्रीफिक्स लगाकर पूरा 10 अंकों का नंबर डायल करना होगा, चाहे कॉल स्थानीय हो या दूरी वाली (STD)। इसका मतलब यह है कि एक ही इलाके में कॉल करने के लिए भी अब आपको मोबाइल की तरह नंबर डायल करना होगा।
फायदा किसे होगा?
यह नई प्रणाली उन अप्रयुक्त नंबरों को फिर से उपयोग में लाने में मदद करेगी, जो अभी तक पुराने STD कोड सिस्टम के चलते ब्लॉक थे। इससे नंबरिंग संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और भविष्य में नए फोन कनेक्शन जारी करने में आसानी होगी।
अगर सरकार TRAI के इस सुझाव को मान लेती है, तो लैंडलाइन यूजर्स के लिए यह एक बड़ा बदलाव होगा। इसलिए अगर आप अभी भी अपने घर या ऑफिस में लैंडलाइन फोन यूज करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अपनी डायलिंग आदतों में बदलाव करने के लिए तैयार रहना चाहिए।