सिर्फ 1,099 रुपये में लॉन्च हुई यह Smartwatch, मिलेगा 2.2-इंच कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और 4 फ्री स्ट्रैप्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/ui-entry-star-100-series-smartwatch-launched-india-1099-price.jpg

U&i ने भारत में अपनी नई U&i Entry Star 100 Series Smartwatch लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस डिवाइस को सस्ते में पेश किया है। साथ ही इस प्राइस रेंज में बड़ी कर्व्ड स्क्रीन, हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं स्मार्टवॉच के साथ बॉक्स में 4 फ्री स्ट्रैप्स भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इसका लुक बदल सकते हैं। आइए, आगे आपको इसकी पूरी डिटेल्स देते हैं।

नई Entry Star 100 Series स्मार्टवॉच में 2.2-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, हेल्थ डेटा और अन्य जानकारी देखने के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस दे सकता है। इसका मेटालिक फिनिश केसिंग डिजाइन के साथ फंक्शनल क्राउन और साइड बटन भी दिया गया है, जिससे नेविगेशन और कंट्रोल आसान हो जाता है। स्मार्टवॉच इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स को सपोर्ट करती है और बॉक्स में ऑरेंज सिलिकॉन स्ट्रैप, टेक्सचर्ड ब्रेडेड व्हाइट स्ट्रैप, ग्रे वेल्क्रो नायलॉन स्पोर्ट लूप और लाइट ग्रे सिलिकॉन स्ट्रैप जैसे चार विकल्प मिलते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो यह स्मार्टवॉच वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक की मदद से बिना केबल के डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसे लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के लिए बनाया गया है, यानी यूजर्स पूरे दिन अपनी एक्टिविटी और नोटिफिकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस या प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद है, जिससे ग्राहक अपने वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।

डेली यूज को ध्यान में रखते हुए स्मार्टवॉच में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। वॉच में वेदर अपडेट, रिमोट कैमरा कंट्रोल और कस्टमाइजेबल हाई-रिजोल्यूशन वॉच फेसेस जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से डिस्प्ले को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

कीमत की बात करें तो U&i Entry Star 100 Series Smartwatch की कीमत भारत में 1,099 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसकी किफायती कीमत और कई उपयोगी फीचर्स के साथ यह स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकती है। यदि आप भी सस्ती स्मार्टवॉच प्लान कर रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।