U&i ने लॉन्च किए नए Smart Band, Power Bank और TWS Earbuds, कीमत सिर्फ 149 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/ui-smart-band-power-bank-tws-earbuds-india-launch-price-features.jpg

U&i ने भारतीय बाजार में अपने नए wearable और मोबाइल एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। इसमें Fitness Series Smart Band (UiSW 8163), Entry Star 176 Power Bank, Entry Star 179 TWS Earbuds और Stand Series Type-C Adapter शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी सस्ते प्राइस में पेश हुए हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।

U&i Fitness Series Smart Band फीचर्स

U&i Fitness Series Smart Band (UiSW 8163) यूजर्स को रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स देता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ स्मार्ट बैंड में स्लीप ट्रैकिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, स्टेप और कैलोरी ट्रैकिंग, कॉल अलर्ट और स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट भी मिलता है।

कंपनी के अनुसार यह स्मार्ट बैंड 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसे करीब 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कलर्स में मामले में यह Blush Pink, Mist Grey और Jet Black कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Entry Star 176 Power Bank फीचर्स

U&i का नया Entry Star 176 Power Bank (UiPB 3807) 10,000mAh बैटरी साइज के साथ आता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पावर बैंक में MagSafe वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C और Lightning केबल, मल्टीपल चार्जिंग पोर्ट और HD डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Entry Star 179 TWS Earbuds फीचर्स

कंपनी ने नए Entry Star 179 TWS Earbuds (TWS 4419) भी लॉन्च किए हैं। इनमें 13mm ड्राइवर्स, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। U&i का दावा है कि ये TWS ईयरबड्स 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इन्हें Orange & Smoke Grey, Cream Beige & Smoke Grey और White & Light Grey कलर में पेश किया गया है।

Type-C Adapter फीचर्स

U&i Stand Series Type-C Adapter (UiGD 3528) 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड दिया गया है, जिससे यूजर्स चार्जिंग के दौरान हैंड्स-फ्री व्यूइंग कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन इसे ट्रैवल और डेली यूज के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

U&i के ये नए प्रोडक्ट्स भारत में कंपनी के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होंगे।