नए कैमरा फोन जो फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च, देखें ​लिस्ट

Join Us icon

साल 2025 की शुरुआत मोबाइल मार्केट के लिए शानदार रही है। जनवरी महीने में एक से बढ़कर एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और यह महीना परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोंस के नाम रहा है। वहीं अब फरवरी 2025 भी कई बेहतरीन फोंस को लाने वाली है। इस वैलेंटाइन मंथ में फोटोग्राफी में माहिर मोबाइल भारत में अनाउंस होंगे। इन कमाल का कैमरा वाले फोन (Upcoming Camera Phone) की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

फरवरी में लॉन्च होने वाले कैमरा फोन

Vivo V50

वीवो की ‘वी’ स्मार्टफोन सीरीज अपनी प्रीमियम लुक और क्वालिटी कैमरा के लिए जानी जाती है। नए Vivo V50 में भी कमाल का कैमरा मिलेगा जिसमें Carl Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50MP OIS सेंसर और 50MP ultrawide एंगल लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट पर भी 50MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह 5जी फोन 12GB RAM पर बाजार में एंट्री लेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में तगड़ी 6,000mAh बैटरी देखने का मिल सकती है। वहीं वीवो वी50 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Quad-curved AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Tecno POVA

टेक ब्रांड टेक्नो भी अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतारने जा रहा है। फिलहाल नाम तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इतना कंफर्म है कि यह मोबाइल Tecno POVA सीरीज़ में ही आएगा। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसे ट्रायंगल (तिकोनी) शेप में बनाया गया है। इस कैमरा सेटअप के साथ इंटिग्रेटेड एलइडी लाइटिंग भी मिलेगी।

ब्रांड की ओर कंफर्म कर दिया गया है कि अपकमिंग टेक्नो फोन में सीरीज के पोवा 3 जैसा एलइडी लाइट डिजाइन दिया जाएगा तथा पोवा 6 प्रो जैसा स्लीक व पोवा 5 प्रो जैसा RGB Arc Interface मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर फीचर वाला कैमरा लेंस, अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस शामिल रहेगा। डिटेल्स कंफर्म होते ही यहां पर जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

iQOO Neo 10R

आइकू नियो 10आर इसी महीने मिड बजट सेग्मेंट में लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश डिजाइन के साथ शानदार कैमरा भी सपोर्ट करेगा। लीक के जानकारी अनुसार इस आइकू मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा और इसके लिए Sony LYT-600 लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। बैक पैनल पर एक 8MP ultra-wide एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन 16MP front मिलने की उम्मीद है।

iqoo-neo-10r-india-exclusive-colour

चर्चा है कि iQOO Neo 10R बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे भारत में 6,400mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है जिसमें 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। मोबाइल में 6.78-इंच की 144Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A56

गैलेक्सी एस25 सीरीज को पेश करने के बाद अब कंपनी का अगला लक्ष्य गैलेक्सी ए56 5जी फोन पर है। इसे फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy A56 5G फोन को One UI 7 से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है और इसके चलते फोन को Galaxy AI भी मिलेगी। अपने एआई फीचर्स के चलते फोन कैमरा से खींची गई फोटोज़ को यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ और भी बेहतर बनाने में सक्षम होगा। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन इसी महीने यह फोन Exynos 1580 प्रोसेसर, 12GB RAM तथा AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है।

realme P3 Pro

रियलमी पी3 प्रो भी एक मिड बजट मोबाइल होगा जिसे 20 हजार रुपये के बजट में लाया जा सकता है। इस फोन का कैमरा भी यूजर्स के लिए सही साबित हो सकता है। सामने आए लीक्स की मानें तो realme P3 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें मेन 50MP OIS सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं इसके साथ ही फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस व मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह रियलमी मोबाइल 32MP Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा।

realme-p3-ultra-india-launch-timeline-colour-storage-leaked

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5,500mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है तथा इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.78-इंच की 120हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

नोट : उपरोक्त मोबाइल फोंस की लॉन्च डेट या अन्य कोई भी आधिकारिक डिटेल सामने आने पर इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा तथा साथ ही नए मोबाइल का नाम व जानकारी भी इस लिस्ट में शामिल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here